Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक-बाइक टक्कर में पिता की मौत, पुत्र घायल:रायबरेली के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर हुआ हादसा, ट्रामा सेंटर रेफर किया गया

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास गुरुवार को करीब 2 बजे ट्रक और बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार (45) पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। वहीं, उनके घायल पुत्र का नाम राज (25) है। दोनों बाराबंकी जिले के दरियाबाद थाना क्षेत्र के टीका धामापुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र स्थित करदहा गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों तिलेडा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद दिनेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, राज की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आशुतोष महाराज:इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी, विशेष अनुमति याचिका दाखिल
    Next Article
    अमरोहा एसपी ने नई पुलिस लाइन का निरीक्षण किया:सुविधाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment