Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रेजरी ऑफिसर को डिजिटल अरेस्ट कर 84.50 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया, लखनऊ में 27 दिन तक डराया-धमकाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस और एटीएस अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से 80.50 लाख रुपए ठग लिए। जालसाजों ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में नाम आने का डर दिखाकर 27 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिया। पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जानकीपुरम सेक्टर-जी स्थित एलआईजी-127 निवासी बदरुद्दीन अंसारी (85) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया 7 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को प्रमोद कुमार मिश्रा, सीनियर इंस्पेक्टर पुलिस लखनऊ हेडक्वार्टर बताया। उसने कहा कि पुणे महाराष्ट्र में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में उनका नाम आया है। जालसाज ने बताया कि उनके नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता खोलकर अवैध लेनदेन किया गया है। कार्रवाई का डर दिखाकर डिजिटल अरेस्ट किया इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सऐप और सिग्नल एप पर एनआईए, सुप्रीम कोर्ट, आरबीआई और अन्य विभागों के फर्जी दस्तावेज भेजे। अलग-अलग नंबरों से खुद को एटीएस अधिकारी बताने वाले लोग लगातार संपर्क में रहे और गिरफ्तारी व कार्रवाई का डर दिखाकर बदरुद्दीन को डिजिटल अरेस्ट रखा। खाते से 84.50 लाख रुपए भेज दिए डर के चलते बदरुद्दीन ने 11 मार्च से 4 अप्रैल के बीच को अपने खाते से 84.50 लाख रुपए भेज दिए। पीड़ित घटना से काफी घबरा गया। जिसकी वजह से 21 दिन बाद थाने पहुंचा। मामले में इंस्पेक्टर साइबर थाना बृजेश यादव का कहना है मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। 27 लाख रुपए फ्रीज कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ डीएम ने की चकबंदी विभाग की समीक्षा:लापरवाह और गड़बड़ी करने वाले चकबंदी लेखपालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article
    बदतमीजी करने वाली प्रिंसिपल बोलीं- जूतों पर नाक रगडूंगी:हरदोई में हाथ जोड़कर मांगी माफी; स्कूल में ABVP का जमकर हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment