Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदतमीजी करने वाली प्रिंसिपल बोलीं- जूतों पर नाक रगडूंगी:हरदोई में हाथ जोड़कर मांगी माफी; स्कूल में ABVP का जमकर हंगामा

    7 hours ago

    1

    0

    जितने भी पैरेंट्स हैं मैं सभी से माफी मांगती हूं। मुझे एक भी कॉपी दिखा दीजिए, जिस पर सनबीम का लोगो हो। अगर एक भी लोगो वाली कॉपी मिल जाती है, तो मैं आप सब के जूतों पर नाक रगड़ूंगी। यह कहना है हरोदोई की सनबीम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा का। रविवार को उन्होंने स्कूल से किताबें खरीदने का विरोध करने पर एक छात्रा की मां से बदसलूकी की थी। महिला से कहा था- भागो यहां से। तमाशा करने आ गए। गेट लॉस्ट। प्रिंसिपल ने छात्रा की मां को ब्लडी फूल और गंवार तक कह दिया था। उनकी बेटी को स्कूल से निकालने की धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार दोपहर 1 बजे ABVP के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। जब अंदर घुसने लगे और पुलिसकर्मियों से उनकी जमकर झड़प और धक्का-मुक्की हुई। स्कूल के अंदर वह धरने पर बैठक गए। स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रिंसिपल से कहा- जब तक आप सभी पैरेंट्स से मांफी नहीं मांगती, तब तक हम यहां से नहीं जाएंगे। इसके बाद ममता मिश्रा ने हाथ जोड़कर मांफी मांगी। मामले में BSA अजीत सिंह ने जांच के लिए 3 BEO की एक कमेटी भी गठित की है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल पहुंचकर जांच करें और जल्द रिपोर्ट दें। मामला एसपी तिराहा के न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल का है। पहले तस्वीरें देखिए… पहले पढ़िए प्रिंसिपल की बात… ABVP के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल से कहा- हमसे भी उसी बदतमीजी से बात कीजिए, जैसे आप सभी पैरेंट्स से करती हैं। आप जब तक सभी से मांफी नहीं मांगतीं हम यहीं बैठे रहेंगे। इसके बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा ने हाथ जोड़ते हुए कहा- मैंने बहुत मेहनत से स्कूल खड़ा किया है। वो क्लिप बस कुछ सेकंड की है। उनके साथ जो पुरूष थे, उन्होंने टीचर के साथ बदतमीजी की थी। फिर भी मेरी गलती है, बताइए किस-किस से मांफी मांगनी है। मैं लिखित में माफी मांगने के लिए तैयार हूं। मैं माफी मांग चुकी हूं। मैंने एक महिला के साथ बदतमीजी की। मेरी आवाज भी गलत थी। इसके लिए अगर कोई सजा हो तो आप मुझे दीजिए। स्कूल में वैक्सीनेशन का प्रोग्राम था। कुछ बच्चे बाथरूम में, कुछ टेबल के नीचे घुसे हुए थे। एक बच्ची बेहोश हो गई थी। मुझे बच्चों के पास जाना था। कुछ भी वजह रही हो, मुझे इस लहजे में बात नहीं करनी चाहिए थी। सो सॉरी। अब पढ़िए पूरा मामला… न्यू सिविल लाइन इलाके में अंश कुमार (33) और उनकी पत्नी नीलम वर्मा (30) अपनी बेटी अलिशा वर्मा (6) के साथ रहते हैं। अलिशा एसपी तिराहा के न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। उनका एक बेटा भी है, जो दूसरे स्कूल में पढ़ता है। अलिशा को एक हफ्ते से स्कूल से होमवर्क नहीं मिल रहा था। इसकी शिकायत लेकर नीलम स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा के पास गई थीं। इस दौरान प्रिंसिपल ने उनके साथ बदसलूकी की थी। घटना को लेकर नीलम वर्मा ने बताया- एक हफ्ते से बेटी को स्कूल से होमवर्क नहीं दिया जा रहा था। जब मैंने कारण पूछा तो, उसने बताया कि नई कॉपियां न होने के कारण उसे काम नहीं दिया जा रहा था। 24 अप्रैल की सुबह मैं स्कूल पहुंची। मैंने इसकी शिकायत स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा से मिलकर कुछ दिनों की मोहलत मांगी, क्योंकि मेरे पति की सैलरी अभी नहीं मिली थी। इस पर प्रिंसिपल ने कहा- पुरानी कॉपी पर होमवर्क नहीं मिलेगा। इसके लिए नई कॉपी लेनी पड़ेगी। स्कूल ने पहले जो कोर्स बताया था, उसे हमने पहले ही खरीद लिया था। इसके बावजूद स्कूल प्रशासन ने करीब 1200 रुपए की 4 कॉपियां स्कूल से खरीदने का दबाव बनाया। पढ़िए ममता मिश्रा ने बच्ची की मां से क्या कहा था... नीलम में ही काफी देर तक खड़ी रहीं। कुछ देर बाद प्रिंसिपल ममता मिश्रा अपने कमरे से बाहर आईं। उन्होंने गुस्से में नीलम से कहा- क्यों खड़ी हो सुबह से आप, गेट लॉस्ट। चार इकट्ठे हो गए तमाशा बनाने के लिए भागों यहां से। 6 घंटे चाहिए समझने के लिए। यू शट अप। हटाओ यहां से। नाम काटिए बच्चे का। करो जाकर शिकायत जहां करना है। इनकी परवाह करें की आपकी करें। नहीं सुनूंगीं आपकी कभी नहीं सुनूंगीं। नीलम वर्मा ने दावा किया था कि उन्हें सबके सामने अपमानित किया गया और आपत्तिजनक शब्द कहे गए। साथ ही, बच्चे का नाम स्कूल से काटने की धमकी भी दी गई। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी से की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्कूल में किया हंगामा सोमवार की दोपहर 1 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्कूल का घेराव किया। ममता मिश्रा का वीडियो सामने आने के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी थी। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा। एबीवीपी नेताओं ने कहा कि किसी भी अभिभावक के साथ विद्यालय परिसर में अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय अभिभावकों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं, जिसे अब स्वीकार नहीं किया जाएगा। एबीवीपी ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें जिले के निजी स्कूलों की काम करने के तरीके, पैरेंट्स के साथ व्यवहार,फीस वसूली और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेजरी ऑफिसर को डिजिटल अरेस्ट कर 84.50 लाख ठगे:मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा दिया, लखनऊ में 27 दिन तक डराया-धमकाया
    Next Article
    चंदौली के बरठा में अमृत सरोवर का लोकार्पण:राज्य मंत्री संजीव गोंड और सांसद दर्शना सिंह ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment