Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टारगेट पूरा करने के दबाव और बॉस का मर्डर:कानपुर में सिमकार्ड सेल्समैन ने बॉस के दबाव, गाली-गलौज और प्रताड़ना से तंग होकर की थी हत्या

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कैंट पुलिस ने सिमकार्ड सेल्स मैनेजर मोनू जायसवाल (30) के मर्डर केस का खुलासा कर दिया। डीसीपी ने बताया कि सिमकार्ड सेल्स मैनेजर मोनू के अंडर में ही काम करने वाले दोनों युवकों बापन पाल और अतीत वर्मा ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि उनके बॉस मोनू उनसे ही अपना भी सेल्स का टारगेट पूरा कराते थे। उनकी ही गाड़ियों से अपने सेल्स का काम करते और टारगेट पूरा करने के लिए रोजाना अभद्रता व गाली-गलौज से बात करते थे। इससे दोनों आजिज हो गए और अपने बॉस के मर्डर का प्लान बनाकर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया। शराब पार्टी का झांसा देकर बुलाया फिर बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने शनिवार को अपने ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मर्डर का खुलासा किया। डीसीपी ने बताया कि कैंट गोलाघाट निवासी मोनू जायसवाल 26 अप्रैल की शाम को घर से निकले और लापता हो गए थे। अगले दिन 27 अप्रैल को मोनू का शव उन्नाव शुक्लागंज गंगाघाट थाना क्षेत्र के मरहाला चौकी नरबीजपुर गांव की ओर जाने वाली सडक किनारे शव मिला था। उन्नाव और कानपुर के बीच सीमा विवाद के चलते पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। परिवार के लोगों ने शव मिलने के बाद कानपुर और उन्नाव को जोड़ने वाले शुक्लागंज पुल पर जाम लगाया तब जाकर करीब 38 घंटे बाद कानपुर के कैंट थाने की पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की थी। कैंट थाना प्रभारी ने जांच शुरू की तो पत्नी अंतिमा और पिता ओम कैलाश ने बताया कि साथ में काम करने वाले बापन पाल के साथ बाइक से लास्ट टाइम पर गए थे। पुलिस ने मूल रूप से कृष्णानगर थाना चन्दन नगर जनपद नदिया कलकत्ता पश्चिम बंगाल जो कि मौजूदा समय में उन्नाव के मिश्रा कॉलोनी गंगाघाट उन्नाव में रहने वाले बापन पाल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कॉल डिटेल और लोकेशन से फंस गया। हत्या के दौरान मृतक मोनू और बापन दोनों की लोकेशन एक ही थी। हत्यारोपी का कुबूलनामा…आंख में स्प्रे डाला फिर डंडे से पीटकर मार डाला पुलिस ने कॉल डिटेल और लोकेशन के साथ ही सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए सख्ती की तो फफक पड़ा और बताया कि मानू जायसवाल अलग-अलग कंपनियों के सिमकार्ड पोर्ट कराने का काम करता है। उसके अंडर में मैं और चम्पापुरवा राजीव नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव निवासी अतीत वर्मा काम करते थे। मोनू हम लोगों के साथ गाली गलौज व मारपीट करता था तथा कहीं भी बेइज्जत कर देता था। मोनू के साथ सिम पोर्ट करने जाते थे तो मोनू हम लोगों से पहले अपने टारगेट पूरा करवाता था, जिससे उसे ज्यादा इंसेटिव मिलता था। मोनू वीसी चलाने के लिए पैसे देने हेतु बार-बार दबाव बनाता था, जिससे हम लोगों को अन्दर ही अन्दर गुस्सा भरा रहता था। मोनू से हम लोग काफी परेशान हो गये थे। लेकिन मोनू मजबूत कद-काठी का था इसलिए हम दोनों ने प्लान बनाया कि मोनू के साथ रहते हुए ही विश्वास में लेकर मोनू को निपटाया जायेगा। हम लोगों ने करीब 01 माह पहले ही मोनू को निपटाने के लिए एक सुनसान अड्डे का चयन कर लिया था और जैसे ही मौका मिला तो हम लोगों ने प्लान करके मोनू को उस सुनसान अड्डे पर ले जाकर जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। हत्यारोपी परिवार के साथ तलाश में जुटा रहा हत्यारोपी बापन पाल ने बताया कि परिवार को उनपर शक नहीं हो इसके चलते मर्डर के बाद परिवार वालों के संपर्क में रहा। इतना ही नहीं गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने भी गया था। इसके चलते पुलिस को उस पर शक भी नहीं हुआ। जबकि परिवार के लोगों ने बताया कि लास्ट टाइम वह बापन पाल के साथ ही बाइक से गया था, परिवार के लोगों ने बापन पर ही संदेह जताया, लेकिन गंगाघाट थाने की पुलिस ने बापन को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज की तो परिवार के लोगों के संदेह के आधार पर उसे दोबारा उठाया और जांच शुरू की तो बापन की मृतक के साथ लोकेशन, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मिल गए। इससे पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और पूछताछ के बाद दूसरे साथी का भी नाम सामने आया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर के सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस लागू:कागज की बचत और कामकाज में आएगी तेजी
    Next Article
    विकास भवन कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:जालौन में कॉलोनी के मकान में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment