Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर के सरकारी दफ्तरों में ई-ऑफिस लागू:कागज की बचत और कामकाज में आएगी तेजी

    3 hours ago

    2

    0

    जौनपुर के सभी सरकारी कार्यालयों में अब ई-ऑफिस प्रणाली लागू कर दी गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कागज की खपत को कम करना और सरकारी कामकाज को पूरी तरह से पेपरलेस बनाना है। इसके तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशिष्ट आईडी बनाई गई हैं। यह व्यवस्था केवल जिला मुख्यालय तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले आयुक्त ग्राम्य विकास द्वारा की गई समीक्षा में कुछ कमियां सामने आई थीं, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई थी और सुधार के लिए समय भी दिया गया था। फाइलों का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से होगा ई-ऑफिस प्रणाली के लागू होने से कई महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। फाइलों का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। पहले अक्सर महत्वपूर्ण फाइलों को एक विभाग से दूसरे विभाग तक पहुंचने में काफी समय लग जाता था, जिससे कार्य प्रभावित होते थे। इस नई प्रक्रिया के तहत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आईडी और पासवर्ड बनाए गए हैं। अब सभी विभागीय फाइलों की स्वीकृति और निपटान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ध्रुव खाड़िया ने बताया कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की आईडी बनने के साथ ही इस प्रणाली की शुरुआत कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में युवती चढ़ी पानी की टंकी पर:हाईवोल्टेज ड्रामा जारी, पुलिस और भारी भीड़ मौके पर मौजूद
    Next Article
    टारगेट पूरा करने के दबाव और बॉस का मर्डर:कानपुर में सिमकार्ड सेल्समैन ने बॉस के दबाव, गाली-गलौज और प्रताड़ना से तंग होकर की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment