Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टॉपर अनीश के पिता किसान, मां कपड़े सिलती हैं:बाबा ने जताई खुशी, बोले- वो जहां तक पढ़ेगा, वहां तक पढ़ाएंगे

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज में 96.17 फीसदी अंक हासिल कर हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले अनीश के पिता किसान हैं, जबकि मां सिलाई कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती हैं। अनीश की सफलता से उसके बाबा बेहद खुश नजर आए। गुरसहायगंज नगर के आकाश एजुकेशन सेंटर में पढ़ने वाले रूपपुर गांव निवासी अनीश ने 600 में से 577 अंक हासिल किए हैं। अनीश की सफलता के बारे में पता चलते ही स्कूल प्रबंधक डॉ. आरके कटियार ने उसे विद्यालय में बुलवाया और मिठाई खिलाकर पुरस्कृत किया। यहां अनीश ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ प्लान कर पढ़ाई करता था। सभी दोस्त हाईस्कूल की परीक्षा में अच्छे नम्बरों से पास हुए हैं। वह आईआईटी करना चाह रहे हैं। अनीश के पिता अभय प्रताप किसान हैं और मां विनीता सिलाई कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करती हैं। पोते की सफलता की जानकारी मिलते ही अनीश के बाबा पन्नालाल भी स्कूल पहुंच गए। यहां उन्होंने खुशी का इजहार करते हुए कहाकि अनीश पढ़ाई में होशियार है। इसलिए वह जहां तक पड़ेगा, वहां तक उसको पढ़ाएंगे। वह होनहार जरूर कुछ न कुछ बनेगा। आकाश एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक डॉ. आरके कटियार ने कहाकि विद्यालय के पांच बच्चों के नाम हाईस्कूल की सूची में टॉप टेन में हैं। ये विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। इसमें विद्यालय प्रिंसपल अरविंद कुशवाहा व सभी टीचरों का अमूल्य योगदान हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व MLC कमला प्रसाद यादव समेत सभी बरी:एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया फैसला, 2019 से चल रहा था मुकदमा
    Next Article
    झांसी के ऋषभ साहू का यूपी में तीसरा स्थान:हाईस्कूल में जिले में टॉप, 97.33 प्रतिशत अंक मिला; गणित में पूरे 100 नंबर मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment