Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 30 करोड़ की चारागाह भूमि कब्जामुक्त:परसौली गांव में प्रशासन ने चलाया बुलडोजर अभियान

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर नगर में प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सदर तहसील के ग्राम परसौली में जिलाधिकारी के निर्देश पर एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस दौरान तहसीलदार विनय द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने लगभग 20 बीघा चारागाह भूमि को कब्जामुक्त कराया, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई गाटा संख्या 95, 183, 385, 388 और 389 पर की गई, जहां लंबे समय से अवैध कब्जे और निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले भूमि का सीमांकन किया। कब्जे की पुष्टि होने के बाद अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। दिनभर चली इस कार्रवाई में सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर जमीन ग्रामसभा को वापस दिला दी गई। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों की कड़ी निगरानी में यह पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह ने इस संबंध में स्पष्ट किया कि सरकारी और ग्रामसभा की जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान की जमानत खारिज:बढ़ी धाराओं के कारण कोर्ट से नहीं मिली राहत, जेल में रहेंगे
    Next Article
    सान्वी गुप्ता ने इंटरमीडिएट में किया जिला टॉप:टॉप-10 में छात्राओं का दबदबा, 93.80% अंक प्राप्त किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment