Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी के ऋषभ साहू का यूपी में तीसरा स्थान:हाईस्कूल में जिले में टॉप, 97.33 प्रतिशत अंक मिला; गणित में पूरे 100 नंबर मिले

    7 hours ago

    2

    0

    झांसी के ऋषभ साहू ने यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं में शानदार प्रदर्शन किया है। जिले के टॉपर रिषभ ने प्रदेश के टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ऋषभ साहू मूल रूप से झांसी के उल्दन गांव के निवासी हैं। उन्होंने लार्ड कृष्णा पब्लिक हाईस्कूल से पढ़ाई करते हुए यह सफलता हासिल की। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। उनके पिता ने बताया कि बेटे ने शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीरता दिखाई और नियमित समय सारिणी बनाकर पढ़ाई की। वहीं ऋषभ का कहना है कि उसने रोजाना तय समय तक पढ़ाई करने के साथ कठिन विषयों पर विशेष ध्यान दिया। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देता है। स्कूल प्रबंधन ने भी ऋषभ की उपलब्धि पर खुशी जताई है। शिक्षकों का कहना है कि वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और कक्षा में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता था। उसकी इस सफलता से स्कूल का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। ऋषभ साहू की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उसने अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में बताया कि वह आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहता है और देश सेवा में योगदान देना चाहता है। गणित में 100 प्रतिशत नंबर मिले प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल करने के बाद ऋषभ साहू का स्कूल में स्वागत किया गया। यहां ऋषभ ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि उनका रिजल्ट इतना अच्छा आएगा। मूल रूप से ग्राम पलरा के रहने वाले हैं। ऋषभ ने बताया कि शिक्षक जो होमवर्क उन्हें देते थे वह उसे समय पर पूरा करते थे। बताया कि उन्हें गणित में 100 प्रतिशत अंक मिले हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि सोशल साइंस में उनके 94 अंक आए हैं। ऋषभ के पिता मुकेश साहू राजकीय हाईस्कूल बम्होरी सुहागी गांव में सहायक अध्यापक हैं। मां रीना साहू गृहणी हैं। ऋषभ के परिवार में पढ़ाई का माहौल हमेशा से रहा है। ऋषभ के बड़े भाई ध्रुव साहू बीटीसी कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉपर अनीश के पिता किसान, मां कपड़े सिलती हैं:बाबा ने जताई खुशी, बोले- वो जहां तक पढ़ेगा, वहां तक पढ़ाएंगे
    Next Article
    मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की सहायता की घोषणा:सीएम योगी ने सड़क हादसे पर जताया दुख, घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment