Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु से लखनऊ BJP विधायक ने मंगवाया शव:अंतिम संस्कार कराया, नौकरी का झांसा देकर ले जाया गया था

    9 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र के युवक सौरभ की तमिलनाडु में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसके पार्थिव शरीर को घर लाने में क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने सक्रिय भूमिका निभाई। लगातार प्रयासों और प्रशासनिक समन्वय के बाद शव को लखनऊ लाकर पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। थाना महिगवां क्षेत्र के ग्राम रमपुरवा निवासी सौरभ को आरोपित कमलेश, उसकी पत्नी प्रीति और उनके सहयोगी अखिलेश द्वारा नौकरी का झांसा देकर तमिलनाडु ले जाया गया था। वहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। विधायक ने तत्काल लिया संज्ञान, शुरू किया समन्वय मामले की जानकारी मिलते ही विधायक योगेश शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तमिलनाडु प्रशासन, वेल्लोर सरकारी अस्पताल और जोलारपेट रेलवे पुलिस से संपर्क साधा। राज्यांतर प्रक्रिया और कानूनी औपचारिकताओं के बीच लगातार समन्वय बनाकर शव को लाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। शव को दूसरे राज्य से लाने में पोस्टमाॅर्टम, कागजी कार्यवाही और परिवहन जैसी कई जटिल प्रक्रियाएं सामने आईं। इन सभी बाधाओं को पार करने के लिए विधायक स्तर पर लगातार निगरानी रखी गई और संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा गया। इंडिगो फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा पार्थिव शरीर लगातार प्रयासों के बाद बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इंडिगो की फ्लाइट से सौरभ का पार्थिव शरीर अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ पहुंचाया गया। इसके बाद परिजनों की मौजूदगी में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। परिवार के साथ हर पल खड़े रहे विधायक इस कठिन समय में विधायक योगेश शुक्ला लगातार पीड़ित परिवार के संपर्क में रहे और हर संभव मदद उपलब्ध कराई। उनके प्रयासों से परिवार को बड़ी राहत मिली, जिस पर परिजनों और स्थानीय लोगों ने आभार जताया। मामले को लेकर कुछ जगहों पर राजनीतिक रंग देने की कोशिशें भी हुईं, लेकिन विधायक ने पूरे प्रकरण में संयम और संवेदनशीलता बनाए रखते हुए केवल पीड़ित परिवार की सहायता पर ही ध्यान केंद्रित किया। जनता की सेवा को बताया अपनी जिम्मेदारी विधायक ने कहा कि जनता की पीड़ा उनकी अपनी जिम्मेदारी है और ऐसे समय में परिवार के साथ खड़ा रहना उनका कर्तव्य है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी क्षेत्र की जनता के हित में हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में लाखों के जेवर चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    नोएडा के सेक्टर-18 में लगी आग:बेसमेंट होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पहुंचे दमकल कर्मी, आग पर पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment