Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु में दीपथून पर दीप नहीं जला, सुप्रीम कोर्ट नाराज:कहा- अफसरों ने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना, CRPF सुरक्षा में दीप जलाएं; मंदिर ट्रस्टी हटाए

    23 hours ago

    2

    0

    तमिलनाडु में मदुरै की पहाड़ी पर आदेश के बावजूद दीप न जलाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि 28 नवंबर को यहां CRPF की सुरक्षा में दीप जलाया जाए। मदुरै में कार्तिक पूर्णिमा के दिन ‘कार्तिगई दीपम’ नाम की रस्म के तहत ऊंची पहाड़ी के ऊपर बने स्तंभ पर दीप जलाया जाता है। इस स्तंभ को दीपथून कहते हैं। विवाद तब शुरू हुआ, जब पहाड़ पर हिंदू पक्ष दीप जलाना चाहता था, लेकिन तमिलनाडु सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। जब हिंदू पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने तय तारीख पर दीप जलाने को कहा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शुक्रवार की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने दीप जलाने का आदेश दिया। इसे जानबूझकर नहीं माना गया। ये कोर्ट की अवमानना है। कोर्ट ने कहा कि अफसरों ने हमारा नहीं, अपने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना। ऐसी संवैधानिक गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अदालत ने सुब्रामणिया स्वामी मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टी को निलंबित कर दिया। मंदिर का प्रशासन दो जजों की कमेटी को सौंप दिया। कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै कलेक्टर और 15 अफसरों को भी अवमानना नोटिस दिया है। दीप विवाद: 20 से 27 नवंबर तक क्या-क्या हुआ 20 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव पर दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी। इसके लिए मंदिर प्रशासन की अधिकृत टीम बनाई जानी थी। जिला कलेक्टर को ASI और पुलिस के साथ व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। आम लोगों की एंट्री और प्रदर्शन पर रोक थी। 21 नवंबर: तमिलनाडु सरकार ने आदेश पर पुनर्विचार याचिका दाखिल की। सरकार का कहना था कि दीपथून मंदिर का धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि अंग्रेजों के समय का सर्वेक्षण स्तंभ है। उसने वहां दीप जलाने की अनुमति पर रोक लगाने की मांग की। 24 नवंबर: दीपथून की जगह उचि पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर दीप जलाया गया। दीपथून पर इलेक्ट्रिक लाइट जलती दिखाई दी। भाजपा और हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन को हाउस अरेस्ट किया गया। कई कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। पहाड़ी के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस वाहन के शीशे भी तोड़े गए। 25 नवंबर: सुप्रीम कोर्ट में तमिलनाडु सरकार ने दीप नहीं जलने के लिए माफी मांगी। सरकार ने कहा कि प्रशासन ने व्यवस्था की थी, लेकिन मंदिर ट्रस्ट बोर्ड ने दीपथून पर दीप जलाने के लिए टीम को अनुमति नहीं दी। बोर्ड ने पारंपरिक स्थान पर ही दीप जलाने का फैसला किया था। 27 नवंबर: मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने तमिलनाडु प्रशासन को फटकार लगाई और शनिवार को तय जगह यानी दीपथून में दीपक जलाने का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव, डीजीपी, मदुरै कलेक्टर और अन्य अफसरों को अवमानना नोटिस भेजा। 1862 और 1912 में भी हुई स्तंभ पर दीप जलाने की कोशिश मंदिर और दरगाह के बीच जमीन और धार्मिक अधिकार का विवाद
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की दिल्ली में वर्कशॉप शुरू, चुनावों पर मंथन:पांच सत्रों में तय होगी रणनीति, पीएम मोदी, नितिन नवीन भी शामिल
    Next Article
    तमिलनाडु सीएम विजय की पार्टी का विधायक गिरफ्तार:महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, स्टालिन बोले- सरकार ने मामला दबाने की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment