Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमंचे संग रंगदारी का वीडियो पड़ा भारी-2 आरोपी गिरफ्तार:आजमगढ़ में फैला रहे थे दहशत, 'माफिया' नाम से अकाउंट चलाने वाला फरार

    17 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ रंगदारी और दबंगई का वीडियो पोस्ट करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ ऑपरेशन वज्रपात के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, जिले में अपराधियों और सोशल मीडिया पर आपराधिक छवि दिखाने वालों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन वज्रपात चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं बड़ी संख्या में युवाओं और उनके परिजनों की काउंसलिंग भी कराई गई है। तमंचे के साथ वीडियो बनाकर फैला रहे थे दहशत पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी बदरे आलम और उबेद अहमद कंधरापुर थाना क्षेत्र में तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे। इन वीडियो के जरिए इलाके में दहशत फैलाने और रंगदारी की छवि बनाने का प्रयास किया जा रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 'माफिया' नाम से अकाउंट चलाने वाला आरोपी अब भी फरार पुलिस की कार्रवाई के बावजूद सोशल मीडिया पर 'माफिया' नाम से प्लेटफॉर्म संचालित करने वाला राम नगीना यादव अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस की चेतावनी आजमगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, गैंग संस्कृति का प्रचार या आपराधिक छवि पेश करने वाले वीडियो और पोस्ट साझा न करें। ऐसे मामलों में संबंधित लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 13,883 अभ्यर्थियों ने TET परीक्षा दी:दूसरे दिन 20 केंद्रों पर हुआ पेपर, एडीएम और एसपी सिटी ने निरीक्षण किया
    Next Article
    बरेली में बॉयफ्रेंड के साथ भागी 4 बच्चों की मां:पति बोला- तीसरी बार भागी है, बच्चों की जिम्मेदारी हमें संभालनी पड़ रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment