Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 13,883 अभ्यर्थियों ने TET परीक्षा दी:दूसरे दिन 20 केंद्रों पर हुआ पेपर, एडीएम और एसपी सिटी ने निरीक्षण किया

    15 hours ago

    1

    0

    झांसी में यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP-TET) 2026 का शुक्रवार को दूसरा दिन था। दोनों शिफ्ट की परीक्षा शाम 5 बजे खत्म हो गई। यहां के 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 13883 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 1009 अभ्यर्थी पेपर देने नहीं आए। पहले दिन गुरुवार को 11637 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जबकि 3253 अभ्यर्थी पेपर देने नहीं आए। पहले दिन से अभ्यर्थियों की संख्या में इजाफा हुआ। बता दें कि 3 दिन होने वाली परीक्षा में हर दिन 14892 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पेपर देकर आए कृष्ण कुमार और कृति ने बताया कि पेपर सामान्य था। हिंदी समेत अन्य सब्जेक्ट के सवाल सरल थे। लेकिन कुछ सवालों ने उलझा दिया। 90 प्रतिशत से ज्यादा रही अटेंडेंस उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 प्रवेश परीक्षा नगर के 20 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह 09:30 से दोपहर 12 बजे तक हुई। इसमें 7446 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। मगर 6870 परीक्षार्थी पेपर पहुंचे, जबकि 576 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक संपन्न हुई। इसमें भी 7446 अभ्यर्थियों काे शामिल होना था। मगर 7013 परीक्षार्थी पेपर देने आए, जबकि 733 परीक्षाथी॔ परीक्षा में अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन 90 प्रतिशत से ज्यादा अटेंडेंस रही। अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुल्क और एसपी सिटी प्रीति सिंह ने संयुक्त रूप से नकल विहीन, सुचिता एवं शान्तिपूर्ण तरीके से परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के लिए नेशनल हाफिज सिद्दीकी स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया। निर्देश दिए कि किसी भी दशा में परीक्षा में डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कक्ष निरीक्षक एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में लाइब्रेरी में लगी आग:लपटें निकलती देख फायर ब्रिगेड को दी सूचना, आधे घंटे में पाया काबू
    Next Article
    तमंचे संग रंगदारी का वीडियो पड़ा भारी-2 आरोपी गिरफ्तार:आजमगढ़ में फैला रहे थे दहशत, 'माफिया' नाम से अकाउंट चलाने वाला फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment