Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में सब्जी में गिरी छिपकली, 6 लोग बीमार:तरोई की सब्जी बनाई थी, लोहिया अस्पताल में कराए गए भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कुबेरपुर घाट गांव में एक परिवार के छह सदस्य तोरई की सब्जी खाने के बाद बीमार पड़ गए। बताया जा रहा है कि सब्जी में छिपकली गिर गई थी। सभी बीमार लोगों को देर रात लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। शुक्रवार रात को घर में तोरई की सब्जी बनाई गई थी। परिवार के सदस्यों ने अनजाने में उसी सब्जी से खाना खा लिया। खाने के अंत में जब एक महिला अपनी थाली में सब्जी ले रही थी, तब उसमें छिपकली निकली, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। छिपकली का पता चलते ही कुछ ही देर बाद परिवार के सभी सदस्यों को उल्टियां होने लगीं और बेचैनी महसूस हुई। राजेंद्र, नीतू, सीमा, कोमल, रामदेवी और आर्यन नामक छह लोगों को तत्काल लोहिया अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर दीपक तिवारी ने सभी का उपचार किया और उन्हें वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। परिवार की सदस्य सीमा ने बताया कि सब्जी उसी ने बनाई थी, लेकिन उसे यह जानकारी नहीं है कि उसमें छिपकली कैसे गिरी। उसने बताया कि सब्जी बनने के बाद चूल्हे के पास रखी हुई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आज UP-TET का आखिरी दिन:46 केंद्रों पर एक पाली में होगी परीक्षा, तीन स्तर की जांच के बाद मिलेगी एंट्री
    Next Article
    जितेंद्र उर्फ ढालू के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच शुरू:बदायूं प्रशासन 10 जुलाई तक कोर्ट में देगा रिपोर्ट, 50 हजार का इनामी बदमाश था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment