Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीम इंडिया तूफान की वजह से प्रैक्टिस नहीं कर सकी:कल जापान से टी-20 मुकाबला; श्रेयस बोले- यहां के लोग मिलनसार

    6 hours ago

    1

    0

    भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने के मौके पर मंगलवार को जापान के सानो शहर में टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बारिश और तूफानी मौसम के कारण भारतीय टीम प्रैक्टिस नहीं कर सकी। इस ऐतिहासिक मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय टीम मैच से पहले जापान पहुंच चुकी है। अय्यर ने कहा कि टीम को जापान की परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह मुकाबले के लिए तैयार है। जापान में लोगों के व्यवहार से प्रभावित BCCI की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने जापान में अब तक के अनुभव को खूबसूरत बताया। अय्यर ने कहा, यह खूबसूरत है। जब हम यहां पहुंचे, तो लोग बहुत मिलनसार, उदार और मददगार दिखे। यह व्यवहार हमें अपने घर पर भी देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, यहां का आतिथ्य शानदार है। अभी इस बारे में ज्यादा कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन मैंने जापान देश और टोक्यो शहर के बारे में लोगों से बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। इसलिए यहां और घूमने का इंतजार है। पहली बार जापान से खेलेगा भारत अय्यर ने कहा कि जापान के खिलाफ खेलना उनके लिए रोमांचक होगा। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए रोमांचक और उत्साह से भरा मैच होने वाला है। हम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे। हमें परिस्थितियों और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। फिर भी हम शानदार मैच खेलने का इंतजार कर रहे हैं। स्पोर्ट 75 पहल की शुरुआत होगी यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वर्ता में इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स होस्ट करने के एम्बिशन को भी ध्यान में रखा गया है। जापान टी-20 इंटरनेशनल और एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एशियन गेम्स में भारत को अब तक 6 मेडल:4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज; भारत ने पाकिस्तान को टेबल टेनिस में क्लीन स्वीप किया
    Next Article
    रोहित शर्मा पहुंचे लालबागचा राजा मंदिर:पत्नी रितिका के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; वेस्टइंडीज से सीरीज में खेलते नजर आएंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment