Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शर्मा पहुंचे लालबागचा राजा मंदिर:पत्नी रितिका के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; वेस्टइंडीज से सीरीज में खेलते नजर आएंगे

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा रविवार को मुंबई में लालबागचा राजा गणपति पंडाल पहुंचे। उन्होंने पत्नी रितिका सजदेह के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। रोहित गणेशोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। रोहित को इसी महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर को खेला जाएगा। 2 महीने बाद फिर मैदान पर दिखेंगे रोहित रोहित शर्मा ने अपना पिछला मैच जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था। सीरीज के तीसरे वनडे में उन्होंने लॉर्ड्स पर 110 गेंदों में 138 रन की पारी खेली थी। रोहित की जगह को लेकर इंग्लैंड दौरे के दौरान चर्चा जरूर हुई थी, लेकिन चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा है। रोहित के शो का पहला एपिसोड रिलीज रोहित ने शनिवार को टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनके मोस्ट अवेटेड टेलीविन शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' का पहला एपिसोड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर रिलीज हुआ। यह पारिवारिक शो एक एंटरटेनमेंट प्रोग्राम के होस्ट के तौर पर रोहित शर्मा का पहला बड़ा शो था। रोहित के शो में श्रेयस और शार्दूल भी दिखे शो के पहले एपिसोड में क्रिकेट और एंटरटेनमेंट जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आए। इनमें श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर और एक्टर कुणाल खेमू शामिल थे। रोहित शर्मा के साथ उनकी बातचीत इस एपिसोड का सबसे खास पल रहा है, जिसमें क्रिकेट से जुड़े किस्से, हंसी-मजाक और परिवार के साथ देखने लायक मनोरंजन देखने को मिला। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? इसका जवाब सिर्फ भूगोल से नहीं मिलता। किसी देश की एशियन गेम्स में भागीदारी उसके इतिहास, खेल संस्थाओं की सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक परिस्थितियों से भी तय होती है। और यहीं से इन तीनों देशों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाती है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीम इंडिया तूफान की वजह से प्रैक्टिस नहीं कर सकी:कल जापान से टी-20 मुकाबला; श्रेयस बोले- यहां के लोग मिलनसार
    Next Article
    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया:दूसरे यूथ वनडे में आर्यवीर सहवाग हाफ सेंचुरी से चूके, यशबर्धन का शतक

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment