Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराया:दूसरे यूथ वनडे में आर्यवीर सहवाग हाफ सेंचुरी से चूके, यशबर्धन का शतक

    9 hours ago

    1

    0

    भारत अंडर-19 टीम ने राजकोट में खेले गए दूसरे यूथ वनडे में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को 103 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 341 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 41.1 ओवर में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग 47 रन बनाकर रन आउट हुए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं, यशवर्धन चौहान ने 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 87 रन बनाए। यशबर्धन ने 15 चौके और 2 सिक्स लगाए यशबर्धन चौहान ने 100 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्कों की मदद से 122 रन की पारी खेली। वीके विनीत ने 92 गेंदों पर 87 रन बनाए, जबकि आर्यवीर सहवाग 48 गेंदों पर 47 रन बनाकर रन आउट हुए। कुशाग्र ओझा ने 20 गेंदों पर 34 रन और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने 29 गेंदों पर 11 रन बनाए। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 9 और मनाल चौहान ने 1 रन का योगदान दिया। यशवीर गौड़ 2 और चिगुरुपति वेंकटा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। आर्यवीर ने पहले वनडे में 28 रन बनाए थे भारत अंडर-19 ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहले यूथ वनडे में 7 रन से हराया था। बारिश के कारण मुकाबला 20-20 ओवर का कर दिया गया था। इस मैच में आर्यवीर ने अंडर-19 डेब्यू किया। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने पांच चौके जड़े। राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने 18 गेंद में 38 रन की पारी खेली। कॉजनेक ने 81 रन बनाए 342 रन के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। जैक कॉजनेक ने 63 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि मैथ्यू लॉफ ने 42 रन और ब्लेक कैटल ने 44 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 238 रन पर सिमट गई। चिगुरुपति ने 3 विकेट झटके भारत की गेंदबाजी में चिगुरुपति वेंकटा सबसे सफल रहे। उन्होंने 8 ओवर में 64 रन देकर 3 विकेट लिए। यशबीर गौड़ और मनाल चौहान को एक-एक विकेट मिला, जबकि यशबर्धन चौहान और काव्या पटेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। मोहम्मद उलवा ने 7 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट लिया। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… रूस, इजराइल और तुर्किये एशियन गेम्स में क्यों नहीं एशियन गेम्स को एशिया का ओलिंपिक कहा जाता है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन एशिया के नक्शे पर मौजूद रूस, तुर्किये और इजराइल इन खेलों में क्यों नहीं खेलते? इसका जवाब सिर्फ भूगोल से नहीं मिलता। किसी देश की एशियन गेम्स में भागीदारी उसके इतिहास, खेल संस्थाओं की सदस्यता, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीतिक परिस्थितियों से भी तय होती है। और यहीं से इन तीनों देशों की कहानी एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हो जाती है। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोहित शर्मा पहुंचे लालबागचा राजा मंदिर:पत्नी रितिका के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया; वेस्टइंडीज से सीरीज में खेलते नजर आएंगे
    Next Article
    चेस ओलंपियाड-प्रज्ञानानंद ने अनीश गिरी को हराया:भारत ने नीदरलैंड्स को 3-1 से मात दी; गुकेश भी जीते

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment