Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियन गेम्स में भारत को अब तक 6 मेडल:4 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज; भारत ने पाकिस्तान को टेबल टेनिस में क्लीन स्वीप किया

    17 hours ago

    1

    0

    भारत ने जापान के नगोया में चल रहे एशियन गेम्स के दूसरे दिन 4 मेडल जीते। इनमें से 3 मेडल शूटर्स ने दिलाए। जबकि, एक मिक्स्ड मार्शल आर्टस में आया। सोमवार को मेंस 10 मीटर राइफल के इंडिविजुअल्स इवेंट में हिमांशु ढिल्लों (252.4 अंक) को सिल्वर और रुद्रांश पाटिल (230.9 अंक) को ब्रॉन्ज मिला। चीन के शेंग लिहाओ (254.2 अंक) ने गोल्ड जीता। टीम इवेंट में भारत ने सिल्वर जीता। पार्थ माने, रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ढिल्लों वाली टीम 1890.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। चीन (1899.9 अंक) पहले और कोरिया (1884.2 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। इस बीच सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्टस के विवादित मुकाबले में ब्रॉन्ज हासिल किया। यह इस खेल में एशियाड का पहला मेडल भी है। इंडिया को महिला हॉकी और कबड्‌डी में भी जीत मिली। लेकिन, टेबल टेनिस में भारत की दोनों टीमों ने पाकिस्तान को हराया। खास बात यह रही कि पाकिस्तानी खिलाड़ी एक भी गेम नहीं जीत सके। भारत 12वें स्थान पर पहुंचा, चीन नंबर-1 भारत एशियन गेम्स की मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके खाते में अब 4 सिल्वर समेत 6 मेडल हैं। चीन 23 गोल्ड समेत 38 मेडल लेकर पहले स्थान पर है। जापान 8 गोल्ड समेत 32 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 5 गोल्ड समेत 23 मेडल के सहारे तीसरे स्थान पर है। अब तीनों शूटरों के बारे में जानें… रुद्रांश पाटिल: वर्ल्ड चैंपियन भारतीय शूटर रुद्रांश बालासाहेब पाटिल का जन्म 16 दिसंबर 2003 को ठाणे, महाराष्ट्र में हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल के शूटर हैं। उन्होंने 2022 में काहिरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में इंडिविजुअल और टीम इवेंट का गोल्ड जीता। इंडिविजुअल वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले वे अभिनव बिंद्रा के बाद दूसरे भारतीय बने। 2022 में वे 10 मीटर एयर राइफल में वर्ल्ड नंबर-1 भी रहे। पार्थ राकेश माने: जूनियर वर्ल्ड चैंपियन पार्थ राकेश माने का जन्म 13 नवंबर 2007 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। उन्होंने 2024 में पेरू के लीमा में ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर जूनियर वर्ल्ड टाइटल हासिल किया। इसी साल उन्होंने जूनियर वर्ल्ड कप में सिल्वर और एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज भी जीता। हिमांशु ढिल्लों: भारत के उभरते राइफल शूटर हिमांशु ढिल्लों का जन्म 29 सितंबर 2005 को हुआ। वे 10 मीटर एयर राइफल शूटर हैं। 2025 में उन्होंने ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में दो गोल्ड और एक ब्रॉन्ज जीता। 2026 में एशियन चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड अपने नाम किए। म्यूनिख में 2026 के सीनियर वर्ल्ड कप में वे 9वें रहे और क्वालिफिकेशन में 635.7 अंक बनाए। महिला कबड्डी में बांग्लादेश को 42-21 से हराया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने महिला कबड्डी के ग्रुप-ए मुकाबले में बांग्लादेश को 42-21 से हराकर अभियान शुरू किया। हाफ टाइम तक भारत 21-10 से आगे था। दूसरे हाफ में भी टीम ने बढ़त बनाए रखी और 21 अंकों से मुकाबला जीता। पुरुष कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया भारत की पुरुष कबड्डी टीम ने ग्रुप-ए में मेजबान जापान को 49-23 से हराया। भारत हाफ टाइम तक 24-6 से आगे था। जापान ने दूसरे हाफ में वापसी की कोशिश की, लेकिन भारतीय रेडर्स और डिफेंडर्स ने बढ़त कायम रखी। भारत ने 26 अंकों से मुकाबला अपने नाम किया। एशियन गेम्स के दूसरे दिन के LIVE अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहीर खान चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच बने:मुंबई और लखनऊ के कोचिंग सेटअप का अनुभव; 17 साल बाद बदला चेन्नई का कोचिंग चेहरा
    Next Article
    टीम इंडिया तूफान की वजह से प्रैक्टिस नहीं कर सकी:कल जापान से टी-20 मुकाबला; श्रेयस बोले- यहां के लोग मिलनसार

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment