Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजमहल के मीनार से शूट किया वीडियो:सोशल मिडिया पर हो रहा वायरल, पर्यटकों के लिए बंद रहती है यह जगह

    8 hours ago

    2

    0

    आगरा स्थित विश्व धरोहर ताजमहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति को ताजमहल के उस हिस्से से शूटिंग करते देखा जा रहा है, जहां आम पर्यटकों की पहुंच पूरी तरह प्रतिबंधित होती है। यह वीडियो करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें ताजमहल का 360 डिग्री व्यू दिखाया गया है और बैकग्राउंड में एक गाना भी लगाया गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट its_vishalbhai से पोस्ट किया गया है और तेजी से वायरल हो रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जिस जगह से वीडियो बनाया गया है। वहां आमतौर पर सिर्फ सफाई कर्मियों और सुरक्षा स्टाफ को ही जाने की अनुमति होती है। ऐसे में कोई बाहरी व्यक्ति वहां तक कैसे पहुंचा और कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर कैसे डाल दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई है या फिर किसी अंदरूनी मिलीभगत से यह संभव हुआ। मामले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारी असी के.एल. कलंदर बिंद ने कहा है कि वीडियो उनके संज्ञान में आ चुका है और इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी इस मामले में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की सत्यता और इसके पीछे की पूरी कहानी की जांच कर रही हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर यह व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र तक कैसे पहुंचा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने उमेश राणा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार प्रताप सिंह चौहान, कांग्रेस से इरफान कुरैशी; बाकी कैंडिडेट्स के बारे में जानिए
    Next Article
    विश्व हिंदू परिषद ने सीता नवमी मनाई:मातृशक्ति ने नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया, अधिकारों पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment