Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ताजगंज में साड़ी सेंटर और घर में लगी आग:दुकान में लाखों का माल हुआ खाक, घर में रखा सामान भी जला

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में राठौर मंदिर के पास तुलसी चबूतरा के पीछे स्थित बस्ती में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने एक घर और उससे जुड़ी ‘राधामोहन साड़ी सेंटर’ दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सुबह घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित सनी, जो साड़ी की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है, ने बताया कि दुकान में करीब 4 से 5 लाख रुपये का माल रखा हुआ था। इसके अलावा कुछ नकदी भी थी, जो पूरी तरह जल गई। घर के अंदर रखा सामान भी आग में नष्ट हो गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और प्रशासन जांच में जुटा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:हमले में 7 गोली खाने वाले IAS का इस्तीफा, मायावती बोलीं- बसपा में माफिया की नो एंट्री, बच्चे को फ्रीजर में बंद किया
    Next Article
    ललितपुर में महिला का पर्स छीनने वाला युवक गिरफ्तार:शराब के लिए पैसे नहीं होने पर दिया था घटना को अंजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment