Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर:मुजफ्फरनगर में देर रात हुआ हादसा, दूर तक आरोपी का पीछा करने का प्रयास

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित विश्वकर्मा चौक पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अलमासपुर निवासी आकाश और ऋषभ घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक बिना रुके तेज रफ्तार में कार लेकर भाग निकला। हालांकि, एक बाइक सवार युवक ने उसका काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ सका। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित आकाश ने गांधी नगर पुलिस चौकी (नई मंडी कोतवाली) में तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाम दलों ने जन आंदोलनों के दमन पर चिंता जताई:प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
    Next Article
    गाजीपुर में युवक ने पेड़ से लटककर दी जान:सुसाइड नोट में लिखा 'ऊपर वाला न्याय करेगा', जेल भेजने की धमकी मिली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment