Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Supreme Court के आदेश के बाद Thirupparankundram पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी, सुरक्षा कड़ी

    7 minutes from now

    2

    0

    उच्चतम न्यायालय के अंतरिम आदेश के बाद वार्षिक कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए प्रशासन और मंदिर के अधिकारियों द्वारा अंतिम तैयारियां पूरी किए जाने के बीच मंगलवार को तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पवित्र दीप प्रज्ज्वलित करने के लिए आवश्यक तांबे का पारंपरिक विशाल पात्र, रूई की बाती और घी मंगलवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच पहाड़ी की चोटी पर पहुंचाया गया। आमतौर पर इन सामग्रियों का इस्तेमाल कर उचिपिल्लैयार मंदिर में विशाल दीप प्रज्ज्वलित किया जाता है।इस वर्ष उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम व्यवस्था के तहत केवल एक बार पहाड़ी की चोटी पर स्थित विवादित ‘दीपथून’ (पत्थर के स्तंभ) पर दीप प्रज्ज्वलित करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था से स्तंभ पर दीप प्रज्ज्वलित करने का कोई स्थायी परंपरागत अधिकार प्राप्त नहीं होगा और न ही भूमि के स्वामित्व संबंधी दावों में कोई बदलाव आएगा। अरुलमिगु सुब्रमण्य स्वामी मंदिर में सुबह पारंपरिक रथयात्रा के साथ उत्सव की शुरुआत हुई।मंदिर के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम छह बजे महा दीपम प्रज्ज्वलित किया जाएगा। इसके कुछ ही देर बाद पहाड़ी की तलहटी में स्थित 16 स्तंभों वाले मंडप के पास पारंपरिक ‘सोक्कप्पनाई’ (अलाव) प्रज्ज्वलित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Polls: BJP और Shiromani Akali Dal में गठबंधन पर आज लग सकती है मुहर
    Next Article
    Andhra Pradesh के Vizianagaram में खड़ी लॉरी से टकराई SUV, पांच लोगों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment