Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Greece के Acropolis में 1874 का ऐतिहासिक संग्रहालय जीर्णोद्धार के बाद फिर खुला

    21 minutes from now

    4

    0

    यूनान की एक्रोपोलिस पहाड़ी पर 1874 से स्थित देश का आधुनिक काल का सबसे पुराना संग्रहालय व्यापक जीर्णोद्धार और आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होने के बाद सोमवार को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पत्थरों से बनी इस छोटी इमारत पर अक्सर पर्यटकों का ध्यान नहीं जाता। यह संग्रहालय 2007 से आम लोगों के लिए बंद था।इसके तीन साल बाद यूनान गंभीर आर्थिक संकट की चपेट में आ गया था। संस्कृति मंत्री लीना मेंदोनी ने बताया कि सात साल तक चले जीर्णोद्धार कार्य पर 62 लाख यूरो (करीब 68 लाख अमेरिकी डॉलर) खर्च हुए। यह राशि सरकार से और निजी दान के जरिए मिली।संग्रहालय में अब ऐसी प्राचीन कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिन्हें पहले कभी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया गया। इसके अलावा डिजिटल प्रदर्शनियों के जरिए स्मारकों के 2,500 साल पुराने इतिहास को दर्शाया जाएगा। यहां एक विशेष दीर्घा भी बनाई गई है, जहां संस्कृति मंत्रालय के विशेषज्ञ प्राचीन वस्तुओं के संरक्षण और जीर्णोद्धार का काम करेंगे।इस संग्रहालय की स्थापना 1874 में हुई थी। आधुनिक यूनान को कई दशक पहले स्वतंत्रता मिलने के बाद यह उद्देश्यपूर्ण तरीके से बनाया गया देश का पहला संग्रहालय था। वर्ष 2007 में इसे बंद कर दिया गया था और बाद में प्रशासनिक भवन के रूप में इस्तेमाल किया जाने लगा।उस समय क्रेन की मदद से यहां की प्रसिद्ध मूर्तियों और अन्य बेशकीमती कलाकृतियों को सावधानीपूर्वक पहाड़ी के नीचे स्थित नए एक्रोपोलिस संग्रहालय में पहुंचाया गया था। मेंदोनी ने कहा, हमारे लिए यह अकल्पनीय और लगभग अपमानजनक था कि इतने ऐतिहासिक महत्व वाली और बेहद विशिष्ट स्थान पर स्थित इस इमारत को कार्यालयों और भंडारगृहों में बदल दिया जाए। उन्होंने कहा, इसलिए हमने फैसला किया कि संग्रहालय को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप दोबारा खोला जाना चाहिए।एक्रोपोलिस पर स्थित पार्थेनन और अन्य मंदिर यूनान के सबसे अधिक देखे जाने वाले प्राचीन स्थलों में शामिल हैं। पिछले साल यहां 46 लाख से अधिक पर्यटक आए थे। प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने सोमवार को संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया और इसे यूनान की सांस्कृतिक विरासत के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।इस अवसर पर उन्होंने लंदन स्थित ब्रिटिश संग्रहालय में रखी पार्थेनन की मूर्तियों को यूनान वापस लाने की लंबे समय से चली आ रही मांग भी दोहराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Chicago Mayor Brandon Johnson ने Diwali को मान्यता देने का औपचारिक ऐलान किया
    Next Article
    अमेरिका की इज्जत ठेंगे पर! ईरान के बाद किम जोंग ने कैसे दिखा दी औकात?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment