Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Andhra Pradesh के Vizianagaram में खड़ी लॉरी से टकराई SUV, पांच लोगों की मौत

    20 minutes from now

    2

    0

    आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में मंगलवार को टोल गेट के पास खड़ी एक लॉरी में कार की टक्कर से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई जब एक एसयूवी सड़क के किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गई।विजयनगरम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ए आर दामोदर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह भोगापुरम टोल गेट के पास एसयूवी के खड़े ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई।’’ कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांचवां व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित मंदिर में दर्शन करके लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि संभवतः थकान के कारण कार चालक को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई होगी।हालांकि, दुर्घटना का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना से संबंधित परिस्थितियों की जांच कर रही है, जिसमें लॉरी की पार्किंग की स्थिति और चालक की ओर से किसी प्रकार की लापरवाही की आशंका से संबंधित विषयों की पड़ताल की जाएगी। टोल गेट के रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे ताकि यह पता चल सके कि कार ने टोल प्लाजा कब पार किया था।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court के आदेश के बाद Thirupparankundram पहाड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी, सुरक्षा कड़ी
    Next Article
    ओडिशा दौरे पर President Droupadi Murmu, कटक में ऐतिहासिक Bali Jatra का करेंगी शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment