Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SP कमलेश बहादुर ने दक्षिण टोला थाने का किया निरीक्षण:रजिस्टर जांचे, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    2 hours ago

    2

    0

    मऊ के नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बुधवार देर शाम थाना दक्षिण टोला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों और थाना परिसर का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक (न्यायालय), भूमि विवाद रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर, सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय पर अपडेट करने के निर्देश दिए। एसपी ने गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर (एचएस) मामलों में त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी को प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनने और उनके निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया और इसे उच्च स्तर पर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार और थानाध्यक्ष बसंत लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में आसिफ हत्याकांड, पांच पर केस दर्ज:तीन नामजद, दो अज्ञात आरोपी शामिल
    Next Article
    प्रयागराज में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत:मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment