Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में सड़क हादसे में तेंदुए की मौत:मिर्जापुर हाइवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मांडा में बीती मध्यरात्रि प्रयागराज मिर्जापुर नेशनल हाइवे 76 पर दीघिया बाजार के समीप बेकाबू ट्रक की टक्कर से एक तेंदुए की मौत हो गई। तेंदुआ रेलवे ट्रैक की ओर से आकर हाइवे पर पहुंचा और सड़क पार कर रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। जानकारी पर स्थानीय लोगो के खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सूचना देकर वन विभाग की टीम को बुलाया। वन रेंज की टीम ने मृत तेंदुए को कब्जे में ले लिया। सुबह तेंदुए का पीएम कराकर अंतिम संस्कार वन विभाग की टीम द्वारा किया जायेगा। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक तेंदुए की मौत। प्रयागराज जिले से तकरीबन 50 किमी दूर स्थित मांडा थाना क्षेत्र के दीघिया बाजार के समीप प्रयागराज मिर्जापुर नेशनल हाइवे 76 पर बीती बुधवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे के आसपास तेज रफ्तार में मिर्जापुर की ओर जा रही बेकाबू ट्रक ने सड़क पार रहे तेंदुए(नर ) को जोरदार टक्कर मार दिया। बताया जा रहा है की तेंदुआ रेलवे ट्रैक की ओर से सड़क पर पहुंचा। इस हादसे में तेंदुए की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पास में एक युवक ने सड़क पर मृत पड़े तेंदुए को देख शोरगुल किया तो लोगो की भारी भीड़ जुट गई। तेंदुआ देखते ही स्थानीय लोगो में खलबली मच गई। लोगो का कहना था की गनीमत रही की तेंदुआ की हादसे में मौत हो गई,अन्यथा आसपास संचालित स्कूल में सुबह होते ही नौनिहालों का आवागमन शुरू हो जाता है जिसकी वजह से बड़ी घटना घटित हो सकती थी। वहीं स्थानीय लोगो की सूचना पर पीआरवी 112 और दीघिया चौकी प्रभारी विक्की गुप्ता भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।इसके बाद मेजा वन रेंज को इसकी सूचना देकर बुलाया गया।उधर सूचना पर वन विभाग के दरोगा आशुतोष सिंह,रामचंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को अपने कब्जे में लिया। तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस लिया। वन विभाग की टीम ने बताया की मृत तेंदुए का आज गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इसके बाद विधि विधान से अंतिम संस्कार किया जायेगा।उन्होंने कहा की मध्यरात्रि हादसे में तेंदुए की मौत हुई है।गनीमत रही की कोई अनहोनी नही हो सकी है।सभी लोग सुरक्षित हैं।वहीं चिता को लेकर लोगो में तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। अजय सिंह क्षेत्राअधिकारी ने बताया की मांडा पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।तेंदुए के शव को कब्जे के लिया गया है। जिले से टीम बुलाई गई है। मृत तेंदुए का आज सुबह 10 बजे पीएम कराकर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी सूचना डीएफओ अरविंद यादव को भी दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SP कमलेश बहादुर ने दक्षिण टोला थाने का किया निरीक्षण:रजिस्टर जांचे, गैंगस्टर-गुंडा एक्ट में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में 4 घरों में सेंध, लाखों पार:बीते कुछ दिनों में कई वारदातें, खुलासे में फिसड्डी साबित हो रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment