Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR को लेकर असीम अरूण बोले- ये बहुत जरूरी था:कन्नौज में सपा प्रवक्ता ने कहा- जाति विशेष के वोट काटे गए

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में एसआईआर को लेकर सियासत शुरू हो गई। एक तरफ मंत्री असीम अरुण ने एसआईआर प्रक्रिया को जरूरी बताया तो दूसरी तरफ सपा प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने पार्टी और जाति विशेष के वोट काटने के आरोप लगाए हैं। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी। इस प्रक्रिया के दौरान जिले भर में 221888 वोट कम हो गए। इसको लेकर अब सपा और भाजपा के बीच सियासत शुरू हो गई। मंत्री असीम अरुण ने SIR को जरूरी बताया एक तरफ कन्नौज सदर विधायक व समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने इस प्रक्रिया को बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहाकि ये प्रक्रिया 22-23 साल बाद हो रही है। जो हम 55 परसेंट का वोटर टर्न आउट देते थे, वो इसी की वजह से था कि बहुत सारे वोटर मृत, या कहीं चले गए, या अनुपस्थित हो गए। अब वो सारे वोटर हट गए। अब आपने देखा कि चुनाव अभी हुआ, उसमें असम में, केरल में 80 परसेंट, 82 परसेंट, कहीं कहीं 90 परसेंट तक वोटर टर्न आउट गया। कारण कि जो फर्जी वोट थे, वो हट गए। साथ-साथ जो वोट जुड़े हैं, वो भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। वोटर किसके घटे-बढ़े, ये तो कहना मुश्किल है, लेकिन ये सही वोटर होंगे और आने वाले समय में जो चुनाव होंगे, उसमें घपलेबाजी की संभावना शून्य होगी। सपा प्रवक्ता बोले- भाजपा की सोची-समझी रणनीति है दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता विजय द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत चुनाव आयोग के माध्यम से चुनाव जीतने की पूरी कोशिश की है। एसआईआर के नाम पर उन्होंने एनआरसी की है। अगर किसी के नाम में जरा भी मात्रा का फर्क है या जाति का फर्क है, उसको भी नोटिस गया। तमाम पेचिदगियां इसमें पैदा कीं, जिससे तमाम बीएलओ ने आत्महत्या कर लीं, तमाम बीएलओ की मौत हो गईं और इसमें बहुत मतदाता कम हो गए। एसआईआर के नाम पर पार्टी विशेष और जाति विशेष के वोटों को काटने की साजिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गई। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर के चुनाव लड़ रहे हैं। ये लोकतंत्र को खत्म करने की एक साजिश है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री सचान ने दिव्यांग को ट्राईसाइकिल देने का आश्वासन दिया:कानपुर देहात भाजपा के 'गांव चलो अभियान' में किया जनसंवाद
    Next Article
    पत्रकारिता में AI तो आ गया विवेक कहां से लाओगे?:कानपुर यूनिवर्सिटी में एक्सपर्ट्स बोले- रोबोट खबर दे सकता है, संस्कार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment