Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री सचान ने दिव्यांग को ट्राईसाइकिल देने का आश्वासन दिया:कानपुर देहात भाजपा के 'गांव चलो अभियान' में किया जनसंवाद

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस पर 'गांव चलो अभियान' की शुरुआत की गई। इसी क्रम में बरौर मंडल के बानरेश्वर धाम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जनसंवाद किया। इस दौरान गजनेर मंडल के नंदपुर गांव में जनसंपर्क के दौरान मंत्री ने एक दिव्यांग अशोक को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निस्तारण करना है। यह अभियान बरौर मंडल और गजनेर मंडल के विभिन्न गांवों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बरौर कस्बा स्थित बानरेश्वर धाम में मंत्री राकेश सचान ने बूथ अध्यक्षों, पदाधिकारियों और क्षेत्रभर से आए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री सचान ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इनमें सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था में सुधार और अमराहट कैनाल पंप परियोजना के द्वितीय चरण की शुरुआत कर नहर का पानी टेल तक पहुंचाना शामिल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करें, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनके समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएं। इसका लक्ष्य सरकार की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू करना है। इसी अभियान के दौरान गजनेर मंडल के ग्राम नंदपुर (ब्लॉक सरवनखेड़ा) में जनसंपर्क करते समय मंत्री की नजर दिव्यांग अशोक पर पड़ी। अशोक दोनों पैरों से चलने में असमर्थ हैं और उनका 60 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणपत्र बना हुआ है, जिससे वे कई सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित थे। मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उन्हें बुलवाया और उनकी समस्या सुनकर बैटरी चालित ट्राईसाइकिल देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अंकित शुक्ला, रवी मिश्रा, रवी यादव, सौरभ मिश्रा, दीपक शेन, महेश संखवार, जितेंद्र सचान, बुड्डू सिंह, सत्यम अवस्थी, किरन अवस्थी, राधा सविता, सियाराम सविता, धीरम उपाध्याय, सोनू शुक्ला, दिलीप दिवाकर, प्रधान थनवापुर, विनय संखवार सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में हादसे में 3 युवकों की मौत:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवती समेत 2 घायल
    Next Article
    SIR को लेकर असीम अरूण बोले- ये बहुत जरूरी था:कन्नौज में सपा प्रवक्ता ने कहा- जाति विशेष के वोट काटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment