Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SIR फाइनल लिस्ट, मऊ में 15 लाख से ज्यादा वोटर:1.02 लाख अधिक मतदाता जुड़े, जेंडर रेशियो 833 हुआ

    3 hours ago

    2

    0

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 कार्यक्रम के तहत 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचन नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। यह प्रकाशन जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार, जनपद की समस्त विधानसभाओं में कुल 15 लाख 15 हजार 811 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8 लाख 26 हजार 736 पुरुष मतदाता, 6 लाख 89 हजार 33 महिला मतदाता और 42 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में 14 लाख 13 हजार 127 मतदाता थे। अंतिम सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या में 1 लाख 2 हजार 684 की वृद्धि दर्ज की गई है। ड्राफ्ट रोल में जेंडर रेश्यो 817 था, जो अंतिम सूची में बढ़कर 833 हो गया है। समस्त विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचन नामावलियां 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक जन सामान्य के देखने हेतु निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। ये सूचियां निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों और समस्त बूथों पर देखी जा सकती हैं। 6 जनवरी 2026 से 6 मार्च 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। इस अवधि में कुल 1 लाख 15 हजार 294 फॉर्म-6, 2 हजार 362 फॉर्म-7 और 30 हजार 846 फॉर्म-8 प्राप्त हुए। संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा इनका नियमानुसार निस्तारण किया गया। विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान, 77 हजार 702 मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप न होने तथा 3 लाख 55 हजार 319 मतदाताओं के नाम में तार्किक विसंगति होने के कारण नोटिस जारी किए गए थे। 6 जनवरी 2026 से 27 मार्च 2026 तक, 4 ईआरओ और 148 एईआरओ द्वारा इन नोटिसों पर नियमानुसार सुनवाई की गई। ड्राफ्ट रोल में ईपी रेश्यो 52.19 प्रतिशत था, जबकि 18 से 19 आयु वर्ग के कुल 4 हजार 282 मतदाता थे, जो कुल मतदाताओं का 0.30 प्रतिशत था। इसी प्रकार ईपी रेशियों भी ड्राफ्ट रोल में 52.19 प्रतिशत था जबकि फाइनल रोल में 56.64 प्रतिशत हो गया है। सर्वाधिक वृद्धि 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं में देखने को मिली है। ड्राफ्ट रोल में इनकी संख्या कुल 4282 थी, अंतिम सूची प्रकाशन में इनकी संख्या 24981 हो गई है जो कुल मतदाताओं का 1.65 प्रतिशत है। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने राजनीतिक दालों के प्रतिनिधियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशित सूची के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन रोका गया:असम CM के बयान पर पुतला दहन का प्रयास, पुलिस ने छीना पुतला
    Next Article
    बारिश से फसल नुकसान, DM ने खेतों का दौरा किया:पीलीभीत में क्रॉप कटिंग से परखी पैदावार, मुआवजे का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment