Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Sikkim के Buddha Park में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो, दिखेगा भगवान बुद्ध का जीवन दर्शन

    2 hours from now

    1

    0

    दक्षिण सिक्किम के रावांगला स्थित तथागत त्सल में पर्यटकों को आकर्षित करने और रात्रि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भगवान बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तथागत त्सल बुद्ध पार्क के नाम से भी प्रसिद्ध है।अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार से शुरू किया गया यह कार्यक्रम अब प्रतिदिन शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा, जो आगंतुकों को भगवान बुद्ध के जीवन का एक जीवंत अनुभव प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री के नामची जिले के अतिरिक्त राजनीतिक सचिव विष्णु शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य रावांगला में संध्याकालीन पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटकों को अपने प्रवास की अवधि बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना और स्थानीय होटलों तथा पर्यटन से जुड़े व्यवसायों को लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पारिस्थितिकी पर्यटन की संभावनाओं को भी रेखांकित करते हुए कहा कि सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय समुदायों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से इस क्षेत्र में 100 से अधिक परियोजनाएं विकसित की गई हैं।लगभग 7,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित बुद्ध पार्क एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां भगवान बुद्ध की 130 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जिसका अभिषेक 14वें दलाई लामा ने 25 मार्च 2013 को किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi में 87.5% महिलाएं बस स्टैंड और Metro Station जाने में असुरक्षित महसूस करती हैं: CEQUIN
    Next Article
    SP Congress गठबंधन बेमेल शादी, जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी, Deputy CM Brajesh Pathak का तंज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment