Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिवसेना ने चंदौली में निकाली शोभा यात्रा:रामनवमी पर शहर में भक्तिमय माहौल बना, जय श्री राम के नारों से गूंजी गलियां

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय पर रामनवमी पर्व के अवसर पर शुक्रवार शाम शिवसेना द्वारा श्रीराम झांकी शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर के गंगा रोड से शुरू हुई। शोभा यात्रा ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। यह शंकर मोड़ स्थित माता सती के मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में श्री राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की झांकियां सजाई गई थीं। बाल रूप में भगवान के भक्त आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे पर बज रहे भक्ति संगीत और प्रभु श्री राम के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। शिवसेना द्वारा आयोजित इस शोभा यात्रा में घुड़सवार आगे-आगे चल रहे थे। भक्तजन अपने हाथों में श्री राम ध्वज लेकर चल रहे थे। नगर पंचायत स्थित श्री महावीर मंदिर पर प्रभु श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की विधि-पूर्वक पूजा-अर्चना और आरती की गई। इसके बाद शोभा यात्रा आगे बढ़ी, जहां नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। आयोजक अजय पासवान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष रामनवमी के अवसर पर यह शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस कार्यक्रम में नगर के साथ-साथ आसपास के लोग भी भक्तिमय माहौल में शामिल होते हैं। इस अवसर पर राकेश गुप्ता, चंद्र मोहन सिंह, दिलीप जायसवाल, संतोष जायसवाल, रिशु जायसवाल, विकास वर्मा, संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में रामनवमी पर भारी सुरक्षा में निकला डोला:100 साल पुराना पारंपरिक मार्ग बदला, रास्ते को लेकर टकराव के बाद अनुमति मिली
    Next Article
    श्री जंगली बाबा जन्मोत्सव पर यज्ञ ध्वज पूजन संपन्न:निर्वाण शताब्दी महा महोत्सव की तैयारियां जारी, श्रद्धालु उमड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment