Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी सब्जी लदी पिकअप, JCB से तोड़कर निकला शव

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से ठीक 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में पीछे से टकरा गया। हादसा इतना भयावह था कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर अंदर ही फंसकर रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव को बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, पर अब वहां मातम की मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर-महरुआ मार्ग पर कसेरुआ गांव के पास की है। भयावह हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए... अकबरपुर थाना क्षेत्र के औरंग नगर के पहितीपुर गांव निवासी मनोज यादव (26) पुत्र नरसिंह यादव की 26 अप्रैल को शादी तय थी। मनोज खुद की पिकअप चलाता था। रोजमर्रा की तरह सोमवार तड़के गांव से सब्जियां लेकर शहजादपुर थोक मंडी के लिए निकला था। सुबह करीब 4:30 बजे अकबरपुर थाना क्षेत्र के -महरुआ मार्ग पर कसेरुआ गांव के पास प्रताप ढाबा के नजदीक उसकी पिकअप (UP 45 AT 2610) आगे चल रहे टैंकर में घुस गया। पिकअप की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से पिचक गया और मनोज उसी के अंदर फंसकर कर बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद भी मनोज के शव को बाहर नहीं निकाला जा सका। पुलिस ने जेसीबी मंगवाई और पिकअप की बॉडी को तोड़कर करीब 45 मिनट के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। टैंकर में भरा था केमिकल, बड़ा हादसा टला पुलिस ने बताया- जिस टैंकर से पिकअप की टक्कर हुई, उसमें इंडस्ट्रियल यूज का ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। ये तो गनीमत रही कि टक्कर के कारण टैंकर ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था मनोज परिवार ने बताया कि मनोज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता नरसिंह यादव का तीन साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां, दो बड़े भाई और एक बहन हैं। दोनों भाइयों और बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई टेंट का काम करता है, जबकि दूसरा भी पिकअप चलाता है। मनोज सब्जी ढुलाई कर परिवार का सहारा था। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया- टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां ने अकेले किया जुड़वा बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले-बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'AMU मिनी पाकिस्तान है, तुझे हलाल कर यहीं दफना देंगे:बीटेक छात्रा से मिलने पहुंचे डॉक्टर को धमकी, पुलिस ने दो छात्रों को किया गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर में गैस एजेंसी के पास फंदे से लटका किशोर:मां बोलीं- घर में बहनों से मारपीट कर आत्महत्या करने निकला था बेटा…

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment