Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी में नहीं बुलाया, चाचा ने दरवाजे पर वेल्डिंग कराई:जालौन में भतीजा दुल्हन के साथ 2 घंटे घर के बाहर बैठा रहा

    8 hours ago

    2

    0

    जालौन में बारात में नहीं ले जाने से नाराज चाचा ने भतीजे के घर का गेट वेल्डिंग करके लॉक कर दिया। इसके बाद गेट पर ताला भी लगा दिया। भतीजा बारात लेकर गया था और घर पर कोई नहीं था। बारात जब लौटी, तो दरवाजा नहीं खुला। इसके चलते दुल्हन को भी करीब 2 घंटे तक घर के बाहर रहना पड़ा। चाचा की हरकत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में कटर मशीन वेल्डिंग कटवाई गई। फिर ताला तुड़वाया गया। इसके बाद बाराती घर के अंदर जा सके। दूल्हे ने चाचा पर कार्रवाई करने की मांग की है। मामला जालौन कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला नारो भास्कर में निजामुद्दीन अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। बेटा मुहम्मद माजिद चाय की दुकान चलाता है। घर के बंटवारे को लेकर उनका अपने छोटे भाई मोहम्मद अजहर से झगड़ा चल रहा है। मुहम्मद माजिद की शादी थी, लेकिन उसने अपने चाचा अजहर को निमंत्रण नहीं दिया था। 29 अप्रैल को घर के सभी लोग बारात लेकर लड़की वालों के यहां झांसी चले गए। घर पर कोई नहीं बचा और ताला लगा दिया। दूल्हे माजिद ने बताया- मेरी शादी थी। हम लोगों ने अपने चाचा को निमंत्रण नहीं दिया था। मैं बारात लेकर चला गया। चाचा मोहम्मद अजहर ने उसी रात मेरे मकान के दरवाजे को वेल्डिंग कराकर बंद कर दिया। इसमें चाचा के बेटों अनस, कल्लू, असद और फैज ने भी उनका साथ दिया। माजिद ने बताया- कुछ दिन पहले चाचा मकान में गैलरी बना रहे थे। इससे मेरे घर का रास्ता बाधित हो गया था। इसी वजह से उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया था। चाचा ने शादी रुकवाने और माहौल बिगाड़ने की धमकी दी थी। निमंत्रण ने मिलने पर चाचा ने घर की वेल्डिंग कराई 30 अप्रैल को जब बारात वापस आई, तो घर के गेट की हालत में देखकर परेशान हो गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। दुल्हन करीब 2 घंटे तक गर्मी में कार में बैठी रही, जबकि घर के बाहर हंगामा चलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजे की वेल्डिंग कटवाई गई और ताला तोड़कर घर खुलवाया गया। इसके बाद दुल्हन का गृह प्रवेश कराया गया। जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया- सूचना मिलते ही चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वेल्डिंग तुड़वाकर दूल्हे और उसके परिजनों को घर के अंदर कराया। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tata Punch से टक्कर, मारुति सुजुकी ला रही छोटी SUV, क्या होगा खास
    Next Article
    निलंबन से गुस्साया JE 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:बोले- पहले बहाल करो तब नीचे आऊंगा; अफसर मनाने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment