Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निलंबन से गुस्साया JE 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:बोले- पहले बहाल करो तब नीचे आऊंगा; अफसर मनाने में जुटे

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के जार्जटाउन में निलंबन की कार्रवाई से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ गया। अभय कुमार यादव नाम का यह जेई झूंसी में तैनात थे। एक दिन पहले झूंसी में लाइनमैन की मौत के मामले में उन्हें निलंबित किया गया था। पुलिस और बिजली विभाग के अफसर उन्हें नीचे उतारने के प्रयास में जुटे है। जेई का आरोप है कि वह रात 2:30 बजे तक ड्यूटी पर थे और सप्लाई चालू कराकर घर आए। इसके बाद सरकारी लाइनमैन ने एक प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर रिपेयिरंग का काम करवाया। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। आरोप है कि बिना पक्ष जाने ही इसमें जेई को निलंबित कर दिया गया। उनकी मांग है कि जब तक उन्हें बहाल नहीं किया जाता, वह नीचे नहीं उतरेंगे। साथ ही कर्मचारियों का आरोप है कि बिना उनका पक्ष जाने ही उन्हें निलंबित कर दिया गया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है और उन्हें उतारने का प्रयास किया जा रहा है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला जेई अभय कुमार यादव मूल रूप से आजमगढ के रहने वाले हैं। करीब 10 साल से प्रयागराज में पोस्ट है। 4 महीने पहले झूंसी के छिबैया फीडर पर नियुक्त किए गए हैं। मंगलवार रात त्रिवेणीपुरम कॉलोनी में अचानक बिजली सप्लाई बाधित हो गई। रात 1:00 के करीब छिबैया फीडर की भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि त्रिवेणी पुरम कॉलोनी उपपेंद्र में तैनात सरकारी लाइनमैन रमेश ने अपने साथ काम करने वाले प्राइवेट व्यक्ति रामू प्रसाद कुशवाहा को एक खंभे पर जंफर खोलने के लिए चढ़ा दिया। इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और करंट लगने से रामू की मौत हो गई। इसी मामले में जेई अभय कुमार यादव को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। साथी कर्मचारियों का आरोप है कि अभय रात 1:00 बजे तक ड्यूटी पर तैनात थे और रिपेयरिंग का काम एक बार पूरा कराकर कमरे पर गए थे। एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप घटना की जानकारी मिलने पर वह खुद मौके पर पहुंचे और रामू को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। साथी कर्मचारियों का यह भी कहना है कि अभय की ओर से रामू को खंभे पर चढ़ाए जाने संबंधी कोई निर्देश नहीं दिया गया था। इसके बावजूद उन पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई। निष्पक्ष जांच के बिना किया गया है सस्पेंड उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा- बिना किसी निष्पक्ष जांच के बिजली विभाग के अधिकारियों (अवर अभियंता, एसडीओ और अधिशासी अभियंता) के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें सस्पेंड किया जा रहा है, जो कि गलत है। भीषण गर्मी में रात-रात भर काम करने के बावजूद, अगर कोई दुर्घटना होती है तो सारा दोष विभाग के अधिकारियों पर मढ़ दिया जाता है। उन्होंने मांग की है कि नियमानुसार काम करने के बाद भी अधिकारियों का जो मानसिक और प्रशासनिक उत्पीड़न हो रहा है, उसे तुरंत बंद किया जाए। मेरे साथी अभय कुमार, जो कि टावर पर चढ़े हुए थे, उनके साथ हुए अन्याय के खिलाफ यह विरोध है और अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उच्च अधिकारी होंगे। साथी के निलंबन की कार्रवाई से नाराज जूनियर इंजीनियर चीफ इंजीनियर अशोक कुमार को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। बड़ी संख्या में जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे हैं। मौके पर सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सौरभ कुमार पहुंचे हैं। ----------------- यह खबर भी पढ़ें….. हाईवे पर शॉर्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में नहीं बुलाया, चाचा ने दरवाजे पर वेल्डिंग कराई:जालौन में भतीजा दुल्हन के साथ 2 घंटे घर के बाहर बैठा रहा
    Next Article
    मुरादाबाद में मौलाना ने महिला को छेड़ा:पीछे चलते हुए गली में खींचने लगा, महिला चिल्लाई तो छोड़कर भागा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment