Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप:बंडा चेयरमैन के रिश्तेदार पर आरोप, पीड़िता तीन माह की गर्भवती, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    8 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर एक विवाहित युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी बंडा के चेयरमैन का रिश्तेदार है। पीड़िता की मां ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और चेयरमैन पर बेटी को घर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं, चेयरमैन ने इन आरोपों को निराधार बताया है। यह घटना बंडा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शादी करीब ढाई साल पहले पूरनपुर में हुई थी। बाद में बंडा क्षेत्र का एक युवक उसके संपर्क में आया। पीड़िता की मां के अनुसार, युवक ने उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया और उसे बंडा ले आया। यहां वे बिना शादी किए काफी समय तक साथ रहे। अब पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है। जब उसने युवक से शादी करने को कहा, तो उसने इनकार कर दिया। आरोप है कि यह युवक बंडा चेयरमैन के साले का बेटा है। मामला जब चेयरमैन तक पहुंचा, तो उन पर आरोप है कि उन्होंने युवक को युवती से शादी न करने को कहा। इसके बाद चेयरमैन ने कथित तौर पर युवती को गाली-गलौज कर मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता की मां ने 2 अप्रैल को पुलिस में तहरीर दी थी। आरोप है कि पुलिस ने चेयरमैन के रिश्तेदार होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने चेयरमैन के दरवाजे के बाहर काफी समय तक बैठकर पुलिस को भी फोन किया था। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है और पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। वहीं, बंडा चेयरमैन ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति इस मामले में राजनीति कर रहा है और उसके कहने पर पहले भी कई बार उन पर ऐसे आरोप लगाए गए हैं। बंडा थाना प्रभारी ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में ऑन ड्यूटी नशा करने वाला दरोगा निलंबित:एसएसपी ने लिया एक्शन, सीओ ब्रह्मपुरी को सौंपी गई जांच
    Next Article
    7 लाख के जेवर लूट की कहानी पर सवाल:अम्बेडकरनगर में 3.5 घंटे तक इलाके में घूमता रहा पीड़ित, CCTV में भी नहीं मिला सुराग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment