Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फास्ट फूड ठेले में घाटा, युवक बना चेन स्नेचर:पीजीआई पुलिस ने गिरफ्तार किया, 16 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी पर

    5 hours ago

    1

    0

    साहब, ठेले में घाटा हो गया… इसलिए लूट करने लगा।” लखनऊ के पीजीआई इलाके में पकड़े गए शातिर चेन स्नेचर ने पुलिस पूछताछ में यही कबूल किया। फास्ट फूड का ठेला लगाने वाला आरोपी नुकसान की भरपाई के लिए सुनसान सड़कों पर महिलाओं की चेन छीनने लगा था। पीजीआई पुलिस ने झपटमारी की वारदातों का खुलासा करते हुए उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विशाल खत्री के रूप में हुई, जोवृंदावन योजना सेक्टर-6 में रहता है। पंजाब के अमर चौक फगवाड़ा के जेसीटी मिल का मूल निवासी है। उस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। दो कीपैड फोन और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद पुलिस ने उसके पास से लूटी गई पीली धातु की टूटी चेन (करीब 2 ग्राम), एक लॉकेट (करीब 1 ग्राम), दो कीपैड मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को थाना पीजीआई में दो अलग-अलग चेन लूट के मामले दर्ज हुए थे। वृंदावन योजना निवासी एक युवती और रायबरेली की एक महिला ने झपटमारी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को देखकर भागने लगा मुखबिर की सूचना पर वृंदावन योजना सेक्टर-18 में घेराबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से लूट का सामान बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जी-20 रोड पर फास्ट फूड का ठेला लगाता है। धंधे में लगातार घाटा होने के चलते उसने लूट की राह पकड़ ली। वह सुनसान जगहों पर महिलाओं को अकेला देख चेन झपटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पकड़े जाने से तीन घटनाओं का खुलासा हुआ है। पहला मामला 2014 में दर्ज हुआ था इंस्पेक्टर पीजीआई धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर 2014 में लूट का पहला मुकदमा गाजीपुर थाने में दर्ज हुआ। 2025 में आशियाना थाने से जेल गया था और 27 फरवरी 2026 को जेल से छूट कर बाहर आया था। विकास नगर, चिनहट, पीजीआई, अलीगंज, जानकीपुरम, आशियाना थाने में कुल मिलाकर 16 केस दर्ज हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत:श्रावस्ती में काम करते समय अचानक शुरू हो गई सप्लाई, काफी देर चिपका रहा
    Next Article
    पीलीभीत बरखेड़ा विधानसभा में उम्मीदवारों का सर्वे:सपा से धनपति वर्मा या शांति स्वरूप? कांग्रेस-बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment