Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 11 हजार वोल्ट तार से युवक की मौत:बाजार जाते समय टूटे तार की चपेट में आया, अमेठी का था रहने वाला

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर जनपद में रविवार शाम को एक युवक की 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना अमेठी के थाना शहीद स्मारक (कदूनाला) क्षेत्र के ग्राम मरियारी कला में हुई, जब युवक फतेहपुर बाजार जा रहा था। मृतक की पहचान ग्राम मरियारी कला निवासी ह्रस्व बहादुर सिंह (उर्फ बबलू), पुत्र अचल बहादुर सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह किसी काम से फतेहपुर बाजार जा रहे थे। रास्ते में बाबा बलदेव दास मंदिर के पास लगे विद्युत पोल से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे लटका हुआ था। बाजार जाते समय ह्रस्व बहादुर सिंह अनजाने में उसी लटके हुए तार की चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तीव्र था कि उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी परिजनों को दी। मृतक के पिता अचल बहादुर सिंह परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने बेटे का शव देखा। मृतक के पिता अचल बहादुर सिंह ने इस संबंध में थानाध्यक्ष, थाना हलियापुर (जनपद सुल्तानपुर) को लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में जर्जर बिजली के तारों के प्रति गहरा आक्रोश व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में चूल्हे पर गिरा मासूम, गंभीर रूप से झुलसा:गैस खत्म हो गई थी, मिट्‌टी के चूल्हे पर बन रहा था खाना
    Next Article
    बहू का शव कुएं में मिला,ससुर पेड़ से लटका मिला:ललितपुर में 3 दिन से लापता थी महिला, मायके जाने की बात कहकर घर के निकली थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment