Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू का शव कुएं में मिला,ससुर पेड़ से लटका मिला:ललितपुर में 3 दिन से लापता थी महिला, मायके जाने की बात कहकर घर के निकली थी

    4 hours ago

    2

    0

    ललितपुर में 3 दिन से लापता बहू का शव कुएं में मिला। वहीं ससुर का शव खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ललितपुर के मनगुवां गांव में रविवार सुबह सबसे पहले रामचरण (45) पुत्र भोला सहारिया का शव खेत में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच गांव के पास खेत में बकरियां चरा रहे बच्चों ने कुएं में पत्थर फेंका, तो उन्हें पानी में एक महिला का शव उतराया दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। जिसकी पहचान रामचरण की बहू यशोदा (28) के रूप में हुई। 3 अप्रैल से लापता थी यशोदा परिजनों के अनुसार, यशोदा 3 अप्रैल से लापता थी। उसके पति शेर सिंह ने बताया कि वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। शौच के लिए खेत की ओर गई थी। लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला था। शेर सिंह ने बताया कि उनकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में दोनों मौतों के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है। जखौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में 11 हजार वोल्ट तार से युवक की मौत:बाजार जाते समय टूटे तार की चपेट में आया, अमेठी का था रहने वाला
    Next Article
    संभल में कार चोरों ने लाखों का माल चुराया:दो ई-रिक्शा की बैटरी, पिकअप की स्टेपनी ले गए, 1.72 लाख कीमत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment