Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, VIDEO:बुलंदशहर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर कूदने की धमकी, छात्रा के आने पर उतरा नीचे

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के लखावटी गांव में मंगलवार को एक युवक शादी की जिद में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर करीब 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, स्याना कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक का औरंगाबाद क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आना-जाना था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एमए की एक छात्रा से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। मामला कोर्ट मैरिज तक पहुंच गया, लेकिन जब छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को अलग रहने की सलाह दी। इसके बाद युवक लगातार छात्रा और उसके परिवार पर दबाव बना रहा था। खबर से जुड़ी तस्वीरें… टावर पर चढ़कर दी जान देने की धमकी मंगलवार सुबह करीब आठ बजे युवक छात्रा के गांव पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेलकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने छात्रा के पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह छात्रा को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा और बार-बार कूदने व खुद को आग लगाने की धमकी देता रहा। पुलिस की मशक्कत और छात्रा की भूमिका करीब एक घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए एंबुलेंस भी मौके पर बुला ली। अंततः पुलिस ने छात्रा को मौके पर बुलाया और मोबाइल फोन पर युवक से उसकी बात कराई। छात्रा से बातचीत के बाद युवक शांत हुआ और टावर से नीचे उतर आया। हिरासत में आरोपी, जांच जारी नीचे उतरते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और उसके पास से पेट्रोल से भरी केन बरामद की। छात्रा ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर देकर उसे बेवजह परेशान करने और शादी के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मोहम्मद असलम ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में तहसीलदार मंझनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी:राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम ने दिए निर्देश
    Next Article
    'बेहतर स्वास्थ्य के लिए खेल जरुरी':गोरखपुर में कैंप के माध्यम से समझाया खेल का महत्व, शिशुमंदिर में 5 दिनों तक हुई ट्रेनिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment