Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशांबी में तहसीलदार मंझनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी:राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम ने दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान राजस्व वसूली में लापरवाही पाए जाने पर तहसीलदार मंझनपुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर, परिवहन, स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन, खनन, विद्युत, वन विभाग, मण्डी, आबकारी और नगर निकाय जैसे विभागों की राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाएं। तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आरसी (राजस्व वसूली) की प्रगति की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने मंझनपुर तहसीलदार द्वारा बरती गई लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी उप जिलाधिकारियों को आर.सी. वसूली की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए, जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूलों में NCERT किताबें अनिवार्य हों, स्टूडेंट सेवा समिति:री-एडमिशन फीस खत्म करने की भी सरकार से अपील
    Next Article
    शादी की जिद में युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, VIDEO:बुलंदशहर में खुद पर पेट्रोल उड़ेलकर कूदने की धमकी, छात्रा के आने पर उतरा नीचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment