Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 5 दिन बाद नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या:सोनभद्र में पहले युवती का जब्ड़ा तोड़ा फिर चाकू मारकर पेड़ से लटकाया, पिता बोले- बेटी के प्रेमी ने की है हत्या

    4 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में शुक्रवार सुबह 6 बजे एक नवविवाहिता की शादी के 5वें दिन बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवती के साथ जमकर मारपीट की, जबड़ा तोड़ा और चाकू मारने के बाद पेड़ से रस्सी के सहारे लटका दिया। रस्सी जबड़े से बंधी हुई थी और उसका शरीर घुटनों के बल जमीन पर टिका हुआ था। युवती की पहचान 22 वर्षीय रेखा उर्फ भोली के रूप में हुई है, जो राकेश कुमार की बेटी थी। मामले में पिता ने बेटी के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह मामला बभनी थाना क्षेत्र के घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला का है। देखिए तीन तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… घघरा ग्राम पंचायत के चकेलवा टोला में राकेश, पत्नी रीता देवी, बेटे राजा बाबू-अमित, बेटी पिंकी और मां फूल कुंवर के साथ रहते हैं। बड़ी बेटी रेखा की शादी 25 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के रामानुज गंज के युवक से हुई थी। रेखा कक्षा 9वीं तक पढ़ी है। शादी के चार दिन बाद यानी 29 अप्रैल को मायके वाले रेखा और उसके पति को ससुराल से गांव लेकर आए। उसी दिन गांव में एक शादी थी, जिसमें घर के सभी लोग शामिल होने गए थे। शादी समारोह से परिजन रात के डेढ़ बजे घर लौटे। इसके बाद सभी लोग सो गए। सुबह करीब 4 बजे युवती शौच के लिए घर से निकली। सुबह 6 बजे तक युवती घर नहीं लौटी तो परिजनों ने ढूंढना शुरू किया। घर से करीब 100 मीटर दूर युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। रस्सी जबड़े से बंधी हुई थी और उसका शरीर घुटनों के बल जमीन पर टिका हुआ था। 'मारपीट कर तोड़ा बेटी का जबड़ा' मृतका के पिता राकेश ने बताया कि रेखा गुरुवार रात पड़ोस के हरिहर के घर बारात देखने गई थी। देर रात करीब डेढ़ बजे वह परिजनों के साथ घर लौटी, जिसके बाद सभी सो गए। शादी से पहले रेखा का एक युवक से प्रेम प्रसंग था। काफी समझाने पर वह दूसरी जगह शादी के लिए तैयार हुई थी। आरोपी युवक ने रात में बेटी के साथ मारपीट की, उसका जबड़ा तोड़ दिया। गांव वालों ने मुझे बताया कि उस पर चाकू से हमला किया है। 'आरोपी प्रेमी ने शादी से पहले मारे थे 2-3 थप्पड़' बुआ के बेटे घरमजीत ने बताया कि शादी से करीब दो साल पहले से युवती का प्रेम प्रसंग था। शादी से तीन दिन पहले आरोपी युवक ने युवती को 2–3 थप्पड़ मारे थे। 25 अप्रैल को बारात आई थी। 29 अप्रैल को वे छत्तीसगढ़ से उसे लाने गए और 30 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे घर पहुंचे। उसी रात करीब डेढ़ बजे सभी शादी समारोह से लौटे, जिसमें उसका पति भी साथ था। प्रभारी निरीक्षक दीन्नू प्रसाद यादव ने बताया- मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है और सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला से छेड़खानी करने वाले का एनकाउंटर:मुरादाबाद पुलिस ने पैर में मारी गोली, उम्र-45 साल, लेडीज टेलर है आरोपी मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़खानी करने वाले 45 साल के आरोपी नौशाद का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। उसके बाएं पैर में गोली लगी है। गुरुवार रात 11 बजे पुलिस ने उसे घेरा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई। फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुठभेड़ शहर की जामा मस्जिद के पास हुई। आरोपी लेडीज टेलर है। उसकी शादी नहीं हुई है। नौशाद ने 29 अप्रैल यानी दो दिन पहले महिला से छेड़खानी की थी। विरोध करने पर वह महिला को छोड़कर भाग गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, FIR दर्ज:ग्रामीणों में आक्रोश, आरोपी की तलाश, गांव में पुलिस बल तैनात
    Next Article
    प्रयागराज में आंधी-बारिश के बाद निकली तेज धूप:फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment