Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘शादी अनुदान योजना’ के लिए फिर से कर सकेंगे आवेदन:वाराणसी में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, बेटियों की शादी के लिए 20 हजार का अनुदान

    6 hours ago

    2

    0

    शादी अनुदान योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया को फिर से शुरू कर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब पात्र आवेदक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिलेगा। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को शादी के लिए 20,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है, जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट https://shadianudan.upsdc.gov.in⁠ पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। साथ ही, इच्छुक लोग किसी भी जनसेवा केंद्र के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। जानिए, कैसे कर सकते हैं आवेदन आवेदन शादी की तिथि से 90 दिन पहले या 90 दिन बाद तक ही मान्य होगा। हालांकि इसकी गणना वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल से 31 मार्च के बीच की अवधि में की जाएगी। आय सीमा भी तय की गई है। शहरी क्षेत्र में आवेदक की वार्षिक आय 56,460 रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा, जो तहसील द्वारा जारी किया गया हो। योजना का लाभ लेने के लिए लड़की की आयु विवाह के समय कम से कम 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष होना जरूरी है। विधवा व दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता स्पष्ट किया गया है कि योजना में विधवा और दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। एक परिवार से अधिकतम दो बेटियों के विवाह पर ही अनुदान मिलेगा। भुगतान की प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर तय बजट सीमा के भीतर की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल से गरीब परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं विभाग ने पात्र लोगों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:लूट के गहने, अवैध असलहा और बिना नंबर बाइक बरामद
    Next Article
    एसएसआई ने वाहन चेकिंग में युवक को थप्पड़ मारा, VIDEO:महराजगंज के कोल्हुई में घटना, लोगों ने कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment