Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शांतिकुंज हरिद्वार का 'घर-घर गायत्री यज्ञ' अभियान:लखनऊ में हजारों परिवार ने किया यज्ञ, सकारात्मक ऊर्जा का संचार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में 'घर-घर गायत्री यज्ञ, हर घर यज्ञमय घर' अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस पहल का उद्देश्य समाज में सात्त्विकता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है। इसके तहत लोगों से सामूहिक साधना में शामिल होने और 'ॐ भूर्भुवः स्वः'मंत्र के साथ आध्यात्मिक वातावरण बनाने की अपील की जा रही है। आयोजकों के अनुसार, सामूहिक साधना इस अभियान की सफलता का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनका कहना है कि इससे सकारात्मक ऊर्जा कई गुना बढ़ती है, मन की एकाग्रता और शांति में वृद्धि होती है, साथ ही सामूहिक संकल्प से कार्यों में तेजी आती है। इसी कारण लखनऊ में हजारों परिवार इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। नए परिवारों को अभियान से जोड़ रही शहर के विभिन्न इलाकों में DIYA टीम सक्रिय रूप से नए परिवारों को अभियान से जोड़ रही है। इंदिरा नगर निवासी पंकज सक्सेना के घर देवस्थापन के बाद विधिवत यज्ञ संपन्न हुआ। इसी कड़ी में प्रियांक गुप्ता और जितेंद्र चौहान के घरों में भी यज्ञ आयोजित किए गए। इन परिवारों ने 'अखंड ज्योति' पत्रिका की वार्षिक सदस्यता ग्रहण कर यज्ञ परंपरा को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने जन्मदिन और विवाह दिवस जैसे विशेष अवसरों को दीपयज्ञ के साथ मनाने की भी बात कही। ग्रामीणों के साथ एक विशेष यज्ञ का आयोजन अभियान के अंतर्गत गुरुदेव का साहित्य भी परिवारों को वितरित किया जा रहा है, ताकि वे आध्यात्मिक जीवनशैली को समझ सकें। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भरवारा स्थित नव-निर्मित गायत्री मंदिर, सरस्वती संस्कार शाला के पास बच्चों और ग्रामीणों के साथ एक विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया। गोमती नगर विस्तार स्थित गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी शिव शंकर मिश्रा ने बताया कि यह अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सामूहिक यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में सेवा, सद्भाव तथा संस्कारों की भावना मजबूत होती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में प्लॉट के लिए बॉयफ्रेंड को मारी थी गोली:फिर दोस्तों ने ही पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड को मारा, भाजपा नेता और साथी गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में युवक ने सुसाइड किया:बाल झड़ने की समस्या से था परेशान, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment