Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती पुलिस का मिशन शक्ति-5 द्वितीय चरण अभियान तेज:महिलाओं को शक्ति दीदी के रूप में अपनी बात निर्भीक होकर रखने के लिए प्रोत्साहित किया

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती एसपी राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शक्ति दीदी टीम ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर सशक्तिकरण के लिए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित व आत्मनिर्भर बनाना है। अभियान के क्रम में कोतवाली भिनगा, सिरसिया, मल्हीपुर, हरदत्तनगर गिरंट, सोनवा, गिलौला, इकौना, नवीन मॉडर्न थाना, महिला थाना और शक्ति मोबाइल टीम सक्रिय हैं। ये टीमें विद्यालयों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहुँचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दे रही हैं। चौपाल और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं को सुना जा रहा है और उनके समाधान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिलाओं को "शक्ति दीदी" के रूप में अपनी बात निर्भीक होकर रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साइबर अपराधों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इनमें सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और डिजिटल अरेस्ट से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। महिलाओं को ओटीपी साझा न करने, मजबूत पासवर्ड रखने और किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की सलाह दी गई है। अभियान के दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मातृशक्ति को संबल योजना और नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यप्रणाली समझाई जा रही है और जागरूकता पंपलेट वितरित किए जा रहे हैं। श्रावस्ती पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है, जिसका लक्ष्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में स्मैक तस्कर की 80 करोड़ की संपति फ्रीज:8 खेत और दो मकानों पर कार्रवाई, सत्तापक्ष के विधायक ने कांप्लेक्स का काटा था फीता
    Next Article
    हरदोई में MY BHARAT युवा अभियान की बैठक:युवा मंडल विकास के लिए युवाओं को किया गया प्रेरित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment