Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में संभावित बाढ़ से पूर्व प्रशासन अलर्ट:डीएम ने मधवापुर घाट का निरीक्षण किया, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और कटान रोकने के दिए सख्त निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने जमुनहा विकास खंड के मधवापुर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क को कटान से बचाने के लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में मार्ग को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियंता को कटान रोकने के लिए जियो ट्यूब का प्रयोग करने के निर्देश दिए, ताकि संभावित बाढ़ के दौरान सड़क सुरक्षित रह सके। क्षतिग्रस्त सड़क का भी निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने बरसात से पहले कटान-रोधी कार्यों के लिए आवश्यक आगणन तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव भेजने को भी कहा। यह पहल बाढ़ से होने वाली संभावित क्षति को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने तहसील भिनगा से पतिझिया होते हुए बनघुसरा मोड़ तक क्षतिग्रस्त सड़क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को सड़क मरम्मत का प्रस्ताव तत्काल तैयार कर भेजने तथा धन आवंटन होते ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। दरअसल, हर वर्ष संभावित बाढ़ के कारण जमुनहा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की चिंताएं बढ़ जाती हैं। बाढ़ आने पर जमुनहा से भिनगा जाने वाला मार्ग भी कई स्थानों पर कट जाता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.पी. मिश्र सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर एसपी ने किया 14 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर:14 उपनिरीक्षक को मिली नई तैनाती, कानून व्यवस्था में सुधार का लक्ष्य
    Next Article
    IPL में राजस्थान Vs दिल्ली मैच:रॉयल्स ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी; सूर्यवंशी के सामने स्टार्क गेंदबाजी करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment