Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में महंगी किताब-कॉपी बेचने पर कार्रवाई:बुकसेलर का चालान, स्कूल प्रबंधन को नोटिस; दोबारा शिकायत पर होगी बड़ी कार्रवाई

    9 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती में प्रशासन ने अंकित मूल्य से अधिक दाम पर किताब-कॉपी एवं स्टेशनरी बेचने और अभिभावकों को एक ही बुकसेलर से खरीदारी के लिए बाध्य करने के मामले में सख्त कार्रवाई की है। जनसुनवाई के दौरान तहसील भिनगा स्थित बी.एस. एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल, भिनगा के खिलाफ शिकायत मिली थी। जिलाधिकारी श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी, हरिहरपुररानी द्वारा की गई जांच में पुष्टि हुई कि विद्यालय प्रबंधन प्लेग्रुप से कक्षा 8 तक के छात्रों को एक ही बुकसेलर से किताबें, कॉपी और स्टेशनरी खरीदने के लिए बाध्य कर रहा था। शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने कार्रवाई की। उन्होंने संबंधित बुकसेलर, श्रीवास्तव बुक डिपो, पर अंकित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करने के आरोप में विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 और पीसीआर नियमावली, 2011 के उपनियम 18(2) के तहत चालान किया। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालय प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी अनियमितता दोबारा पाई जाती है, तो संबंधित बुकसेलर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रतिष्ठान को सीज करना भी शामिल है। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद के किसी भी निजी विद्यालय से इस तरह की शिकायत मिलने पर उसकी जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार भिनगा शुभम तिवारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लाजपत नगर में मकान बिक्री पर समुदाय विशेष की अपील:श्री राम सोसाइटी के घरों पर लगे बोर्ड से बढ़ा तनाव, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
    Next Article
    नाबालिग लड़की का जबरन निकाह:गैर समुदाय के सुनार की दुकान में कराया, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment