Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाजपत नगर में मकान बिक्री पर समुदाय विशेष की अपील:श्री राम सोसाइटी के घरों पर लगे बोर्ड से बढ़ा तनाव, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    9 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित पॉश कॉलोनी लाजपत नगर में पोस्टर विवाद गरमा गया है। श्री राम सोसाइटी के कई घरों पर ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें एक विशेष समुदाय के लोगों से क्षेत्र में मकान न खरीदने की अपील की गई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के दो दर्जन से अधिक मकानों पर ये विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन बोर्डों में लिखा है कि क्षेत्र में स्थित मंदिर में समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम और अनुष्ठान होते रहते हैं, इसलिए यहां की धार्मिक और सांस्कृतिक मर्यादाओं का ध्यान रखा जाए। बोर्ड के माध्यम से अन्य समुदाय के लोगों से यहां मकान न खरीदने की अपील की गई है। स्थानीय निवासियों, खासकर महिलाओं ने इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी के मंदिर के सामने दूसरे समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचना उचित नहीं है। उनका मानना है कि इससे उनकी सुरक्षा और धार्मिक माहौल प्रभावित हो सकता है। क्षेत्र के कुछ लोगों के अनुसार, सोसाइटी के एक-दो सदस्य अपने मकान दूसरे समुदाय के लोगों को बेचने की योजना बना रहे हैं। इसी आशंका के चलते अन्य निवासियों ने अपने घरों पर इस तरह के बोर्ड लगाए हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि स्थिति को समय रहते संभाला जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और आपसी भाईचारा बना रहे। पुलिस और प्रशासन फिलहाल मामले की जानकारी लेकर स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना में कल IPL मैच, बदला रहेगा ट्रैफिक:शहीद पथ पर कई पाबंदियां रहेंगी, घर से निकलने से पहले प्लान और नियम पढ़िए
    Next Article
    श्रावस्ती में महंगी किताब-कॉपी बेचने पर कार्रवाई:बुकसेलर का चालान, स्कूल प्रबंधन को नोटिस; दोबारा शिकायत पर होगी बड़ी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment