Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में आकाशीय बिजली गिरी:किसान की मौत, मवेशियों को लेकर खेत गया था

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती जिले में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। यह घटना सिरसिया थाना क्षेत्र में हुई, जहां खेत पर काम कर रहे एक किसान बिजली की चपेट में आ गए। सिरसिया थाना क्षेत्र के बभनी कुकुरभुकवा गांव निवासी 55 वर्षीय अनिरुद्ध पंचायत द्वारा संचालित गौशाला में केयरटेकर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार दोपहर वे मवेशियों को लेकर अपने खेत पर गए थे। इसी दौरान मौसम में अचानक बदलाव आया और हल्की बारिश शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच अचानक तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर अनिरुद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भिनगा के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिरुद्ध को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुक्रवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे कुछ आम के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है। मौसम के लगातार बदलते रुख को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बारिश और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों, खेतों या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थान पर ही रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HPCL कांड: आरोपी के ताऊ पर तहसीलदार कोर्ट में वाद:45.57 लाख जुर्माने का नोटिस, 15 दिन में देना होगा पक्ष
    Next Article
    बुलंदशहर में सार्वजनिक शौचालय बना 'जूस कॉर्नर':दुकान पर भगवान की तस्वीर, श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment