Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में सीओ सिटी के सामने दुकान पर कब्जा:पीड़ितों का दावा, केस जीतने के बाद जबरन किया कब्जा, सीओ सिटी भागे

    5 hours ago

    2

    0

    शामली में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक पर कुछ भगवाधारी साधुओं और उनके गुंडों ने एक दुकान पर जबरन कब्जा कर लिया। इस दौरान दुकानदारों के परिजनों के साथ मारपीट भी की गई। यह पूरी घटना सीओ सिटी की मौजूदगी में हुई। घटना के तुरंत बाद, सीओ सिटी मीडिया के कैमरों से बचते हुए मौके से भागते नजर आए। पीड़ितों का दावा है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बावजूद उनकी दुकान पर जबरन कब्जा किया गया। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। जनपद का शासन-प्रशासन इस मामले पर मीडिया के सामने आने से बचता नजर आ रहा है। पीड़ित ने बताया है कि हाई कोर्ट में केस हारने के बाद ये लोग अचानक गांधी चौक स्थित एक दुकान पर पहुंचे और जबरन कब्जा करने की कोशिश करने लगे। आरोप है कि भगवाधारी भेष में आए इन गुंडों ने पहले दुकानदार व उसके परिजनों के साथ धुनाई की ओर फिर उक्त गुंडों ने दुकान का सेंटर काटा और फिर अंदर घुसकर कब्जा कर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने जब इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।वही हमले में व्यापारी के कई परिवार के लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग दहशत में आ गए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह पूरी घटना शामली के सीओ जितेंद्र यादव के सामने ही हुई। व्यापारियों का आरोप है कि उनकी मौजूदगी के बावजूद दबंग बेखौफ होकर मारपीट करते रहे और किसी तरह की सख्त कार्रवाई तुरंत नहीं हो सकी। जब पीड़ितों की दुकान पर कब्जा हो गया तो पीड़ित थाने में तहरीर लेकर कोतवाली पहुचे। वहीं, इस घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।पीड़ितो ने सीओ सिटी व गुंडों ने जबरन दुकान पर कब्जा किया है। फिलहाल, मोके पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी MPMLA-कोर्ट में पूर्व सांसद धनन्जय ने फिर मांगा न्याय:MLA अभय सिंह को बताया मुख्य हमलावर, 24 साल पहले चलाईं थीं गोली
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान:बोले- सपा, कांग्रेस आपदा में अवसर खोजते हैं, ये बौखला गए हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment