Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप:दुकान पर 1009 क्विंटल राशन कम मिला, मुकदमा दर्ज

    16 hours ago

    2

    0

    शामली जिले के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा कला में एक राशन डीलर के खिलाफ सरकारी राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। जांच में दुकान पर 1009 क्विंटल राशन कम मिला, जिसके बाद सप्लाई इंस्पेक्टर ने आरोपी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। भारत सरकार द्वारा गरीबों को निशुल्क और रियायती दरों पर गेहूं-चावल जैसे खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाते हैं। आरोप है कि राशन डीलर अश्वनी दुकान तक पहुंचने से पहले ही इस राशन को बेच देते थे। खाद्य पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर ने कसेरवा कला के राशन डीलर अश्वनी की दुकान पर जांच की थी। इस जांच में 1009 क्विंटल गेहूं और चावल कम पाए गए। अनियमितताओं के आधार पर सप्लाई इंस्पेक्टर ने अश्वनी के खिलाफ सरकारी राशन की चोरी और कालाबाजारी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में स्थानीय अधिकारी टिप्पणी करने से बच रहे हैं। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि यह अनियमितता पिछले लगभग एक साल से हर महीने हो रही है, जहां सैकड़ों राशन कार्ड धारकों का अनाज दुकान तक पहुंचने से पहले ही बेच दिया जाता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि डीलर के विभागीय अधिकारियों से कथित संबंधों के कारण गरीबों के राशन की बंदरबांट हो रही है। नियमानुसार, सरकारी राशन की कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित दुकान को निलंबित कर दिया जाता है। लेकिन, इस मामले में अभी तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कथित मिलीभगत की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हॉस्पिटल के बाहर खड़ी बाइक कुछ सेकेड में चोरी:पहले रेकी, फिर साथी संग आकर लॉक तोड़ा; CCTV में कैद वारदात
    Next Article
    बहुजन अधिकार सेना ने DM को सौंपा ज्ञापन:भीषण गर्मी में होमगार्डो के लिए सुविधाओं की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment