Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में लव ट्राएंगल में युवक की हत्या:सिर पर गोली मारी, एक ही लड़की से बात करने को लेकर थी रंजिश

    8 hours ago

    2

    0

    शामली में लव ट्राएंगल में युवक की हत्या की गई थी। युवती के एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को सिर पर गोली मारकर मार डाला। घटना के दो दिन बाद घटना का खुलासा हुआ है। युवक का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने नेशनल हाईवे एक घंटे तक जाम रखा था। इस दौरान सीओ से लोगों की तीखी बहस हुई थी। सीओ ने लोगों को मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। मामला कांधला थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला जानिए… खंद्रावली निवासी आशु एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में काम करता था। वह रोज बाइक से करीब 8 किमी दूर वर्मा मार्केट जाता था। परिवार में पिता वीरेंद्र खेती करते हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। दो बहनें और एक छोटा भाई हैं। घर की जिम्मेदारी आशु पर ही थी। शुक्रवार शाम को वह रोज की तरह काम खत्म कर अल्ट्रासाउंड सेंटर से घर के लिए निकला। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।घर से करीब 3 किमी दूर हाईवे किनारे उसका शव मिला। पास में उसकी बाइक भी पड़ी थी। घर वालों को हादसे की थी आशंका पहली नजर में परिजनों को लगा कि किसी हादसे में आशु की मौत हुई है। घटना की जानकारी चचेरे भाई अनुज ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। इसमें युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई। हत्या की बात सामने आते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोग घरवालों के साथ सुबह करीब 8 बजे खंद्रावली पुलिस चौकी पहुंच गए। करीब 500 लोग वहां इकट्ठा हो गए। पुलिस चौकी के सामने शव रखकर परिजनों ने जाम लगा दिया। एसपी ने घटना का खुलासा किया एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने आज घटना का खुलासा किया। इस मर्डर की योजना बहुत पहले ही बना ली गई थी। मरने वाला युवक आशु का अपने ही गांव की एक युवती से अफेयर था। शाहपुर के मोहल्ला गड़रियान का रहने वाला शंकर भी उसी लड़की को पसंद करता था। काफी समय से युवती पर उसकी नजर थी। शंकर उस युवती की बुआ के लड़के का दोस्त था। आशु और शंकर भी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। कुछ महीने पहले, इसी बात को लेकर दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें आशु ने शंकर की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। शंकर इससे गुस्सा गया और अपने अपमान का बदला लेने के लिए अपने दोस्त आकाश के साथ मिलकर साजिश रची। रंजिश में मारने की योजना बनाई उसने आशु को मारने की योजना बना ली। शंकर को आशु के ड्यूटी से आने-जाने के टाइम की जानकारी थी। शुक्रवार को जब आशु ड्यूटी से वापस घर लौट रहा था तो शंकर अपने दोस्त आकाश के साथ बाइक से उसके पीछे चलता रहा। आशु के घर से करीब 3 किमी पहले शंकर ने उसे रोका और सिर पर गोली मारकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक कॉल आया ता, जिसमें हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने कॉल किया था। उसने बताया कि एक युवक का एक्सीडेंट हो गया है। पीआरवी टीम ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। सिर पर गोली मारने की पुष्टि हुई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गोली मारने की पुष्टि हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि आशु का गांव की ही लड़की से पिछले कुछ महीनो से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। उस लड़की की बुआ मुजफ्फरनगर के शाहपुर में रहती हैं। यहां पर उसकी बुआ के लड़के का दोस्त भी उसे पसंद करता है। इसी बात को लेकर शंकर और आशु में पहले झगड़ा हुआ था। आशु ने शंकर की पिटाई कर दी थी, जिससे शंकर क्षुब्ध था और उसने आशु को मारने का मन बना लिया था। शंकर अपने दोस्त आकाश के साथ तमंचा लेकर आया था। आशु जहां काम करता था वहीं से उसे चेस किया गया और हमारी चौकी से कुछ दूरी पर ही उसे रोककर सामने से गोली मार दी। घर वालों ने नेशनल हाईवे कर दिया था जाम बता दें कि शनिवार को घटना के खुलासे के लिए गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया था। इसमें सीओ और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। घटना का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें सीओ लोगों को धमकी देते हुए बोले थे- ‘डोंट आर्ग्यू विथ मी यानी मुझसे बहस मत करो। अब एक्सप्रेस-वे जाम नहीं होगा। अगर हुआ तो मैं उल्टा मुकदमा दर्ज कर दूंगा।’ इस बयान से लोग और भड़क गए। करीब एक घंटे बाद एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद जाम खुलवाया गया। जाम के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ करीब 1 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली:4 दिन पहले लड़के पर FIR कराई थी, आशंका- लड़की को मारकर फंदे पर झूला मथुरा में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश शुक्रवार देर रात बंद कमरे में मिली। 28 साल की लड़की की बेड़ पर डेडबॉडी पड़ी थी, जबकि 24 साल का युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को शक है कि लड़के ने लड़की की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फंदे से झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब लड़की के रूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना कोतवाली वृंदावन इलाके की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में नाबालिग लड़की से चलवाई लाइसेंसी बंदूक:मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    पश्चिमी बंगाल चुनाव नतीजे से पहले काशी में पूजा-पाठ:बीजेपी नेताओं ने किया हवन,बोले-इस बार जनता ने परिवर्तन के लिए वोट किया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment